फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bsc girl student death after being hit by train

सिकंदरा में ट्रेन से कटकर बीएससी छात्रा की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Tue, 05 Jun 2018 09:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Tue, 05 Jun 2018 09:16 AM IST
विज्ञापन
Bsc girl student death after being hit by train
मृतका का फोटो
आगरा के सिकंदरा में रेलवे ओवरब्रिज के नीचे सोमवार शाम को एक युवती ट्रेन की चपेट में आ गई। वो बीएससी की छात्रा थी। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन

 
इंस्पेक्टर थाना सिकंदरा अजय कौशल ने बताया कि मृतका की पहचान कृष्णा (18) पुत्री दुर्गा प्रसाद निवासी सब्जी मंडी वाली गली, जगदीशपुरा के रूप में हुई। वो आगरा कॉलेज से बीएससी प्रथम वर्ष कर रही थी। 
विज्ञापन


मृतका के पिता एक फैक्ट्री में काम करते हैं। पिता ने बताया कि वो काम पर गए थे। बेटी अपनी बड़ी बहन के घर जाने के लिए निकली थी। सिकंदरा में प्राइवेट जॉब भी करती थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आत्महत्या की आशंका

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवती फोन पर बात करते हुए सिकंदरा रेलवे ओवरब्रिज के नीचे आ गई। अचानक उसने फोन काट दिया।इसके बाद रेलवे लाइन पर आ गई। तभी मथुरा की ओर से आती ट्रेन की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कृष्णा के पास बैंक का कागज मिला था, जिससे जगदीशपुरा पुलिस की मदद से परिजनों को सूचना दी गई। 

इंस्पेक्टर का कहना था कि जिस जगह युवती ट्रेन की चपेट में आई वहां कोई आता जाता नहीं है। जांच की जा रही है। परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed