{"_id":"6133d8028ebc3e7a200ec9ff","slug":"bsc-biotechnology-and-bpe-examinations-will-be-held-at-nodal-centers-agra-city-news-agr5063738144","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोडल केंद्रों पर बीएससी बायोटेक्नोलॉजी की परीक्षाएं कराई जाएंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोडल केंद्रों पर बीएससी बायोटेक्नोलॉजी की परीक्षाएं कराई जाएंगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की ओर से बीएससी बायोटेक्नोलॉजी की द्वितीय और तृतीय वर्ष और बीपीई द्वितीय एवं तृतीय वर्ष की परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। परीक्षाओं का आयोजन नोडल केंद्रों पर किया जाएगा। संशोधित नोडल केंद्रों की सूची जारी कर दी गई है।
विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. प्रदीप श्रीधर ने बताया कि बीएससी बायोटेक्नोलॉजी की परीक्षाएं सात से 16 सितंबर तक होंगी। आगरा कॉलेज, आगरा और डीएस कॉलेज, अलीगढ़ को केंद्र बनाया गया है। बीपीई की परीक्षाएं सात से 14 सितंबर तक कराई जाएंगी। इसके लिए बीएसए कॉलेज, मथुरा, डिपार्टमेंट ऑफ फिजिकल एजूकेशन, छलेसर, कैंपस, जेएलएन कॉलेज, एटा और केए कॉलेज, कासगंज को नोडल केंद्र बनाया गया है।
एमबीबीएस की परीक्षाओं के संबंध में परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव की ओर से संशोधित आदेश जारी किया गया है। एमबीबीएस द्वितीय प्रोफेशनल बैच 2018 और एमबीबीएस फाइनल प्रोफेशनल पार्ट प्रथम सत्र 2017 बैच के छात्रों की मुख्य एवं पूरक परीक्षाएं छह सितंबर से शुरू होंगी। इन परीक्षाओं के लिए विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर के तीन संस्थानों में केंद्र बनाया गया है। सेठ पद्मचंद जैन, संस्थान, इंस्टीट्यूट ऑफ टूरिज्म एंड होटल मैनेजमेेंट, इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में परीक्षाएं कराई जाएंगी। छह मेडिकल कॉलेजों के छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय से संबद्ध बीएड कॉलेजों में काउंसिलिंग के माध्यम से प्रवेश लेने वाले संस्थागत व भूतपूर्व छात्र-छात्राओं की बीएड प्रथम वर्ष की वार्षिक परीक्षा का फॉर्म भरने की प्रक्रिया चार सितंबर को खोल दी गई। 14 सितंबर तक विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.dbrau.org.in पर जाकर छात्र-छात्राएं खुद या कॉलेज की लॉगिन आईडी से भर सकते हैं।