फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BSA suspends two teachers for not celebrating Gandhi Jayanti in Mathura School

Mathura: शिक्षकों ने रणनीति के तहत नहीं मनाई थी गांधी जयंती, प्रधानाध्यापक सहित दो निलंबित

Wed, 12 Oct 2022 06:40 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 12 Oct 2022 06:40 PM IST
सार

मथुरा के एक सरकारी में शिक्षकों ने रणनीति के तहत दो अक्तूबर को गांधी जयंती नहीं मनाई। इस मामले में अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। बीएसए ने मामले की जांच कराई। इसके बाद दो शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। 

विज्ञापन
BSA suspends two teachers for not celebrating Gandhi Jayanti in Mathura School
बीएसए कार्यालय, मथुरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा जिले के सौंख के उच्च प्राथमिक विद्यालय नगला चिंता के शिक्षकों ने विद्यालय में दो अक्तूबर को गांधी जयंती नहीं मनाई थी। मामला सामने आने के बाद विभाग ने जांच कराई। इसके बाद दो शिक्षकों पर गाज गिरी है। बीएसए ने प्रधानाध्यापक सहित दो शिक्षकों को निलंबित कर दिया है। अन्य शिक्षकों का एक दिन का वेतन रोका गया है। 

विज्ञापन


गांव नगला चिंता स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय विद्यालय में दो अक्तूबर को शिक्षक स्कूल नहीं पहुंचे, जिससे गांधी जयंती भी नहीं मनाई गई। यह खबर ‘अमर उजाला’ ने प्रमुखता से प्रकाशित की थी। खबर का संज्ञान लेते हुए बीएसए दीवान सिंह ने मामले की जांच गोवर्धन के खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) से कराई। जांच में पाया गया कि गांधी जयंती न मनाने का निर्णय दो दिन पूर्व ही शिक्षकों ने लिया था। इसमें शिक्षक अमर सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका थी। यह सब रणनीति के तहत हुआ।  
विज्ञापन


Agra: विश्वविद्यालय में राज्यपाल के निर्देशों की भी अनदेखी, केंद्रीय पुस्तकालय की छत टूटी, गिर रहा प्लास्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

 

जांच में पाए गए दोषी 

जांच रिपोर्ट में स्कूल के प्रधानाध्यापक चंद्रकांता शर्मा और शिक्षक अमर सिंह दोषी पाए गए। दोनों को निलंबित कर दिया गया है। अन्य शिक्षक नीतू धनगर, उमा शर्मा, भुवनेश कुमार और मनीष शर्मा का एक दिन का वेतन रोकने का आदेश बीईओ जितेंद्र कुमार को दिए हैं। 

गोवर्धन के खंड शिक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती शिक्षकों ने रणनीति बनाकर नहीं मनाई थी। जांच की गई। इसमें दोषी पाए जाने पर प्रधानाध्यापक और एक शिक्षक को निलंबित किया गया है। चार शिक्षकों का एक दिन का वेतन रोका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed