फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bsa Anjali Agarwal Suspended Headmaster And Assistant Teacher

फिरोजाबाद बीएसए की कार्रवाई: प्रधानाध्यापिका व सहायक अध्यापक निलंबित, कई शिक्षकों और शिक्षामित्रों का वेतन रोका, ये है वजह

Tue, 26 Oct 2021 05:07 PM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 26 Oct 2021 05:07 PM IST
सार

बेसिक शिक्षा अधिकारी अंजली अग्रवाल ने मंगलवार को कई विद्यालयों का अचानक निरीक्षण किया था, जिसमें गाजीपुर में स्कूल बंद मिला। ग्रामीणों ने कई तरह के आरोप वहां से संचालक पर लगाए जिसके बाद उन्होंने कार्रवाई की।

विज्ञापन
Bsa Anjali Agarwal Suspended Headmaster And Assistant Teacher
फिरोजाबाद बीएसए अंजली अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद में बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने मंगलवार को प्राथमिक विद्यालयों में तैनात प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों व शिक्षामित्र पर विद्यालय बंद मिलने, निर्धारित समय पर विद्यालय में उपस्थित नहीं होने जैसी अनियमितता के चलते कार्रवाई की हैं। एक प्रधानाध्यापिका, एक सहायक शिक्षक को निलंबित करने के साथ ही कई अन्य का वेतन रोका गया है। 

विज्ञापन

निरीक्षण के समय विद्यालय बंद
बीएसए अंजली अग्रवाल ने मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय गाजीपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय विद्यालय बंद मिला। ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापिका मुस्तकी आफशां पर विद्यालय में यदाकदा उपस्थित रहने एवं विद्यालय परिसर में लगे पेड़ों को कटवाकर उसकी धनराशि के हेरफेर का आरोप लगाया। बीएसए ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में प्रधानाध्यापिका पर लगे आरोप सही मिले हैं। प्रधानाध्यापिका को तत्काल निलंबित करने एवं शिक्षिका हुमेरा एवं शिक्षामित्र सुनीता कुशवाहा का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। प्राथमिक विद्यालय जमालपुर पहुंची बीएसएस को शिक्षिका संवेदना शर्मा, नीतू गौतम, ललिता एवं शिक्षामित्र अनुपम कुमारी अनुपस्थित मिलीं। सभी का वेतन रोका गया है। बीएसए ने अनियमितता के चलते प्राथमिक विद्यालय दरकपुर खैरगढ़ में तैनात शिक्षक धर्मप्रताप को भी निलंबित कर दिया। निर्धारित समय पर अनुपस्थिति के चलते बीएसए ने प्राथमिक विद्यालय जहांगीरपुर में तैनात शिक्षामित्र नीरज पांडे का भी वेतन रोका है। 
विज्ञापन


व्हाट्सएप सूचना के आधार पर पूरे स्टाफ का वेतन रोका 
बीएसए अंजली अग्रवाल के व्हाट्सएप नंबर पर ग्रामीणों ने प्राथमिक विद्यालय धर्मपुर एका स्थित प्राथमिक विद्यालय बंद होने की शिकायत की। ग्रामीणों द्वारा शिकायत के साथ बंद विद्यालय के फोटो भी भेजे गए थे। बीएसए ने विद्यालय में तैनात पूरे स्टाफ का वेतन रोकते हुए, जांच के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...
आगरा में ग्रामीण बने 'देवदूत': पानी में डूब रही स्कूल वैन में फंसे 11 बच्चों की बचाई जिंदगी, देखें तस्वीरें 


आशीर्वाद पथ जनसभा: कान्हा की नगरी में रालोद अध्यक्ष की जनसभा की तैयारियां, 27 को आएंगे जयंत चौधरी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed