फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BSA and BEO inspected the schools

बीएसए और बीईओ ने किया स्कूलों का निरीक्षण

Wed, 22 Sep 2021 06:17 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 06:17 PM IST
विज्ञापन
BSA and BEO inspected the schools
मैनपुरी।बुधवार को बीएसए कमल सिंह ने कुरावली विकास खंड के स्कूलों का निरीक्षण किया तो वहीं खंड शिक्षाधिकारी मैनपुरी रामशंकर कुरील ने टिंडौली न्याय पंचायत के स्कूलों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने शिक्षा के गुणात्मक सुधार के निर्देश दिए वहीं बच्चों को मिलने वाले एमडीएम का स्वाद भी चखा।
विज्ञापन

बीएसए कमल सिंह ने कुरावली विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय महादेवा, चांदपुर और नानामऊ का निरीक्षण किया। उन्होंने शिक्षा के गुणात्मक सुधार के निर्देश दिए। महादेवा में प्रधानाध्यापक को निर्देश दिए कि पुराने रजिस्टर को बदला जाए नए अभिलेख तैयार किए जाएं। बीएसए ने नानामऊ में एमडीएम का स्वाद बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर चखा। खंड शिक्षाधिकारी रामशंकर कुरील ने टिंडौली न्याय पंचायत के स्कूलों का निरीक्षण किया। उन्होंने गांव रठेरा में बच्चों को मिलने वाले एमडीएम की जांच की। वहीं पेयजल व्यवस्था के सुधार के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान संकुल शिक्षक अंबुज यादव, किरन राठौर, धर्मेंद्र कुमार, नीरज यादव, मेघा वर्मा, मंजू यादव, प्रीती यादव, बीना यादव, राजेश कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed