फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Brutality with a girl begging on the street drank alcohol  rich people crossed limits of brutality

UP: सड़क पर भीख मांगने वाली लड़की से दरिंदगी, शराब पी और फिर...रईसजादों ने पार की हैवानियत की हदें

Tue, 19 Aug 2025 09:13 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 19 Aug 2025 09:13 AM IST
सार

सबसे बड़े व्यावसायिक केंद्र में किशोरी के साथ हैवानियत की गई। इतना ही नहीं आऱोपियों ने वीडियो भी बनाया, जो वायरल कर दिया। ये वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। 

विज्ञापन
Brutality with a girl begging on the street drank alcohol  rich people crossed limits of brutality
लड़की सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के व्यावसायिक केंद्र संजय प्लेस में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दो युवकों ने पहले दुष्कर्म किया। बाद में वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। सोमवार को पुलिस को घटना की जानकारी वायरल वीडियो से हुई। दो युवकों की पहचान कर ली गई है। चाैकी प्रभारी की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। हालांकि पुलिस के सामने पीड़िता नहीं आई है।
विज्ञापन


 

तीन दिन पुरानी है घटना
घटना दो से तीन दिन पुरानी बताई गई है। सोमवार को वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। यह 24 सेकंड का है। इसमें एक युवक साफ नजर आ रहा है। कुछ युवकों के हंसने की आवाज आ रही है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि संजय प्लेस स्थित स्काई टावर के पास किशोरी के साथ दुष्कर्म हुआ। गुफा माॅडल शाॅप के पास से युवक उसे लेकर आए थे। एक युवक ने वीडियो बनाया और उसे वायरल कर दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दर्ज किया केस
मामले की जानकारी के पास पुलिस ने घटनास्थल की पुष्टि की। इसके बाद संजय प्लेस चाैकी प्रभारी एसआई विनोद कुमार की तहरीर पर केस दर्ज कराया गया। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि करबला, न्यू आगरा के जुनैद और आसिफ की पहचान हो गई है। मुकदमे में दोनों को नामजद किया गया। उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम को लगाया गया है।
विज्ञापन

किशोरी की तलाश में जुटी पुलिस
वहीं किशोरी की भी तलाश की जा रही है। आशंका है कि किशोरी सड़क पर रहकर गुजर-बसर करती है। युवक उसे बहाने से अपने साथ लेकर आए होंगे। किशोरी के मिलने पर मेडिकल कराया जाएगा। उसके कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed