फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Brutal murder of woman in mosque: No clue of murderer found even after eight days police empty handed

मस्जिद में महिला का सिर कुचला: कातिल का आठ दिन बाद भी नहीं लगा सुराग, ताजगंज पुलिस खाली हाथ

Tue, 28 May 2024 08:50 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 28 May 2024 08:50 AM IST
सार

मस्जिद में महिला की बेरहमी से हत्या किसने की इस मामले में आठ दिन बाद भी पुलिस कोई सुराग नहीं लगा सकी है। पुलिस ने एक संदिग्ध युवक से पूछताछ भी की, लेकिन उससे भी कोई सुराग हाथ नहीं लगा। 
 

विज्ञापन
Brutal murder of woman in mosque: No clue of murderer found even after eight days police empty handed
आगरा में महिला की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में सुरक्षा की दृष्टि से अति संवेदनशील ताजमहल पूर्वी गेट से 100 कदम दूर लकड़हारा मस्जिद में 19 मई को महिला की सिर कूचकर हत्या हुई थी। आठ दिन बाद भी ताजगंज पुलिस खाली हाथ है। उसे कोई ठोस सुराग नहीं मिला है।
विज्ञापन


दुष्कर्म की आशंका भी व्यक्त की गई थी। मस्जिद के पास कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं था। पुलिस ने ताजमहल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर खैराती टोला के युवक से पूछताछ की। पूछताछ में पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला। मस्जिद में हत्या की गुत्थी सुलझने की जगह अब और उलझ गई है।
विज्ञापन


 

जिस 38 वर्षीय महिला की हत्या की गई वह मस्जिद में साफ-सफाई और सेवादार थी। हत्याकांड से एक माह पहले साफ-सफाई को लेकर महिला का एक अन्य महिला से विवाद भी हुआ था। जिस महिला से विवाद हुआ था परिजनों ने उस पर शक जाहिर किया था लेकिन पुलिस वहां से भी सुराग नहीं लगा सकी। कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के डेढ़ साल बाद भी पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। डीसीपी सिटी सूरज राय का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed