फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Brutal murder in the mosque: daughter of deceased said  Whatever happened to my mother, should happen to that

मस्जिद में बर्बरता से कत्ल: मृतका की बेटी में गुस्सा, बोली-  जो मेरी मां के साथ हुआ, वो उस दरिंदे के साथ हो...

Thu, 23 May 2024 09:58 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 23 May 2024 09:58 AM IST
सार

 ताजमहल के पास मस्जिद में महिला की बर्बरता से हत्या कर दी गई। महिला की बेटी ने कहा है कि जो मेरी मां के साथ हुआ, वो उसे दरिंदे के साथ हो, तभी सुकून मिलेगा।
 

विज्ञापन
Brutal murder in the mosque: daughter of deceased said  Whatever happened to my mother, should happen to that
agra murder - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजमहल के आसपास का क्षेत्र सुरक्षा की दृष्टि से अति संवेदनशील है। रविवार को लकड़हारा मस्जिद में महिला की सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। दुष्कर्म की आशंका है। पुलिस अब तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। मृतका की बेटी का कहना है कि जो मेरी मां के साथ हुआ, वो उसे दरिंदे के साथ हो, तभी सुकून मिलेगा।
विज्ञापन


ताजमहल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने खैराती टोला के एक युवक से पूछताछ की। मृतक की बेटी का कहना है कि मेरी मां की हत्यारे को पुलिस नहीं पकड़ पा रही। एक महिला से कुछ माह पहले मस्जिद की सेवा को लेकर विवाद हुआ था। मुझे उस महिला पर शक है।
विज्ञापन


 

बेटी ने महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है। जांच के लिए पुलिस ने स्लाइड भेजे हैं। जिनकी रिपोर्ट नहीं आई। महिला के पर्स से जिस युवक का फोटा मिला था। वह फोटो उस महिला ने उस युवक के नाम की दुआ पढ़ने के लिए रखा था। महिला घर के एक कमरे में दुआ पढ़ती थी। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। आसपास के लोगों से पूछताछ चल रही है।

 
विज्ञापन

परिजन से मिली पीली सेना
 चार दिन बाद भी खुलासा नहीं होने पर बुधवार को पीली सेना की संस्थापक शबनम खंडेलवाल ने मृतका के घर जाकर परिजन से मुलाकात की। उन्हें ढांढस बंधाया। फिर ताजगंज थाना जाकर हत्याकांड के खुलासे की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed