फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Brutal Killing of Cattle Under Khandauli Expressway Sparks Outrage

UP: प्राइवेट पार्ट में डाली कांटेदार टहनी...रहम न आया, जिस तरह की गई गोवंश की हत्या; देखकर कांप गए लोग

Thu, 20 Nov 2025 08:23 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 20 Nov 2025 08:23 AM IST
सार

यमुना एक्सप्रेसवे इंटरचेंज के नीचे गोवंश की निर्मम हत्या कर दी गई। प्राइवेट पार्ट में कांटेदार टहनी डालकर क्रूरता की हदों को पार कर दिया गया। इस घटना से लोगों में उबाल है।

विज्ञापन
Brutal Killing of Cattle Under Khandauli Expressway Sparks Outrage
जांच करती टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के खंदौली में बुधवार की सुबह खंदौली यमुना एक्सप्रेसवे इंटरचेंज के नीचे अज्ञात अराजकतत्वों द्वारा गोवंश की निर्मम हत्या कर दिए जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और गाेसेवक मौके पर पहुंच गए और गहरी नाराज़गी व्यक्त की।
विज्ञापन


दर्दनाक दृश्य देखकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। सूचना पर ब्रजवासी गोसेवक रक्षक दल सेना के जिलाध्यक्ष रामकुमार और रवि समेत दर्जनों लोग पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को मामले से अवगत कराया। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओम बाथम को मौके पर बुलाया गया।
विज्ञापन


उनके निर्देशन में मृत गोवंश का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद बुलडोजर से गड्ढा खुदवाकर गोवंश को दफनाया गया। जिलाध्यक्ष रामकुमार जूरेल ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। थाना खंदौली के इंस्पेक्टर राजेंद्र प्रसाद वशिष्ठ ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed