{"_id":"69f43696cb01d9562806305a","slug":"brutal-assault-near-police-post-auto-driver-beaten-by-parking-contractor-s-goons-in-agra-2026-05-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पार्किंग शुल्क विवाद: ऑटो चालक को सड़क पर लिटाकर पीटा, वो चीखता रहा; ठेकेदार के गुर्गों को नहीं आया रहम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्किंग शुल्क विवाद: ऑटो चालक को सड़क पर लिटाकर पीटा, वो चीखता रहा; ठेकेदार के गुर्गों को नहीं आया रहम
Fri, 01 May 2026 10:43 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 01 May 2026 10:43 AM IST
सार
एत्माद्दौला क्षेत्र में पार्किंग शुल्क को लेकर विवाद के बाद ठेकेदार और उसके गुर्गों ने ऑटो चालक की बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद भी पुलिस को अब तक लिखित शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
ऑटो चालक की पिटाई
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के थाना एत्माद्उद्दौला क्षेत्र में रामबाग चौकी से महज 100 मीटर दूरी पर बुधवार को फिरोजाबाद प्वाइंट स्थित टैक्सी पार्किंग स्थल पर ठेकेदार और उसके गुर्गों द्वारा एक ऑटो चालक की पिटाई बेहरमी से पिटाई की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बुधवार सुबह करीब 10 बजे पार्किंग ठेकेदार के गुर्गे ऑटो चालकों से निर्धारित शुल्क से अधिक रुपये वसूल रहे थे। एक चालक द्वारा विरोध करने पर उनके बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसके बाद ठेकेदार और उसके 6-7 गुर्गों ने चालक को जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा। इतना ही नहीं, ईंट-पत्थरों से भी हमला किया गया, जिससे चालक घायल हो गया। आरोपियों ने चालक को जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर चालक को बचाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी नहीं माने। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मौके पर मौजूद लोगों का आरोप है कि जब वह शिकायत लेकर चौकी पहुंचा तो वहां से उसे भगा दिया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि पार्किंग ठेकेदार और उसके गुर्गों द्वारा आए दिन इस तरह की घटनाएं की जाती हैं। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले में अभी तक कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।