फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Brother who came to tie Rakhi cut his throat with a blade in agra

Agra Crime: राखी बंधवाने आए भाई का ब्लेड से रेता गला, आरोपी फरार

Fri, 12 Aug 2022 12:05 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 12 Aug 2022 12:05 AM IST
सार

ग्वालियर का रहने वाला युवक विष्णुपुरा में अपनी बहन से राखी बंधवाने आया था। विगत दिवस गांव के कुछ युवकों से खाने को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद आरोपी युवकों ने उसके गले को ब्लेड से रेत दिया।
 

विज्ञापन
Brother who came to tie Rakhi cut his throat with a blade in agra
बाह पुलिस थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में बाह के गांव विष्णुपुरा में बुधवार को राखी बंधवाने आए एक युवक की दो लोगों से खानपान के दौरान शराब के नशे में गाली गलौज और हाथापाई हो गई थी। बृहस्पतिवार की सुबह इसी रंजिश में दोनों लोगों ने युवक का पीछे से हाथ पकड़कर ब्लेड से गला रेत दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

विज्ञापन

यहां का है मामला 

 ग्वालियर के सुरेश नगर निवासी संदीप ने पुलिस को बताया कि वह बुधवार को विष्णुपुरा गांव में अपनी बहन सोनम के घर राखी बंधवाने को आया था। खानपान के दौरान गांव के दो युवकों ने गाली गलौज की थी, जिसके विरोध पर हाथापाई हो गई थी। जिसकी रंजिश में बृहस्पतिवार की सुबह एक युवक ने पीछे से उसके हाथ पकड़ लिए। दूसरे ने ब्लेड से गला रेत दिया। चीखपुकार पर पहुंची बहन सुमन और उसके परिजनों को देखकर हमलावर भाग गए। 

विज्ञापन

घटना के बाद से परिजनों में दहशत

सूचना पर पहुंची पुलिस ने सुरेश को गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद से परिजनों में दहशत है। इंस्पेक्टर बाह संजीव शर्मा ने बताया कि शराब के नशे में हुए झगडे़ को लेकर युवक के गले पर ब्लेड से हमला किया गया है। तहरीर और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी। आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed