फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Brother Umar and wife Nikhat met Abbas, said that efforts are being made to secure brother's bail.

Agra News: अब्बास से मिला भाई उमर और पत्नी निखत, बोला भाई की जमानत का किया जा रहा प्रयास

Wed, 03 Apr 2024 02:16 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 03 Apr 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
Brother Umar and wife Nikhat met Abbas, said that efforts are being made to secure brother's bail.
कासगंज। माफिया मुख्तार अंसारी की मौत के बाद उनके छोटे पुत्र उमर अंसारी और अब्बास की पत्नी निखत जेल में बंद विधायक पति अब्बास से मिलने मंगलवार को पहुंची। आधा घंटे तक यह मुलाकात चली। इस मुलाकात के दौरान अब्बास और उसकी पत्नी व भाई तीनों की ही आंखें डबडबा गईं। पिता मुख्तार अंसारी की मौत का गम तीनों के चेहरे पर झलक रहा था, तीनों एक दूसरे को ढांढस बंधा रहे थे।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह उमर अपनी भाभी निखत के साथ सुबह के समय पचलाना जेल पहुंचा, यहां मुलाकात के लिए दोनों ने पर्ची लगाई। मुलाकात के लिए डेढ़ बजे का समय तय किया गया। मुलाकात का समय निर्धारित होने पर उमर और निखत कार से वापस लौट गए। लेकिन उमर और निखत के पचलाना जेल पहुंचने पर यह मामला मीडिया की सुर्खियों में आ गया।
विज्ञापन

मीडिया की सुर्खी बनते ही शासन प्रशासन ने उमर और निखत की मुलाकात के समय में परिवर्तन कर दिया, यह मुलाकात दोपहर 12 बजे ही करा दी। मुलाकात के दौरान तीनों नम आंखों से गले मिले। साथ ही सभी ने एक दूसरे को ढांढस बंधाया। भाई और पत्नी ने अब्बास को पूरे मामले की जानकारी दी। आधा घंटे की मुलाकात के बाद पत्नी और भाई बाहर आए तो मीडिया कर्मियों ने उनकी कार रोकी और उमर से बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उमर ने कहा कि मुलाकात सामान्य थी। एक पिता की मौत होने पर उनके बेटे का क्या हाल होगा ठीक ऐसा ही हाल भाई अब्बास का है। पिता को देने के लिए बेटे के पास कुछ नहीं होता, वह केवल पिता की सेवा कर उनके बेहतरी के लिए दुआ कर सकता है। बोले भाई की जमानत के लिए हाईकोर्ट में कोशिश की जा रही है। पत्रकारों के द्वारा पूछे गए सवालों पर उमर ने कहा कि वह मीडिया के सामने पहले ही सबकुछ बोल चुके हैं।

अब्बास रोजा रख रहे हैं, स्वस्थ हैं
कासगंज। उमर ने हाईसिक्योरिटी बैरक में बंद विधायक अब्बास के बारे में बताते हुए कहा कि अब्बास पिता की मौत के गम में डूबे हुए हैं, लेकिन वह हिम्मत नहीं हारे हैं। वह रोजा रख रहे हैं। स्वस्थ हैं और खाना भी खा रहे हैं। उनके सेहत ठीक है।

मीडिया कर्मियों के पहुंचते ही बदल दी रणनीति
कासगंज। अब्बास और उसके भाई व पत्नी की मुलाकात की खबर जैसे ही मीडिया में आईं, जेल प्रशासन अलर्ट हो गया। लखनऊ से जेल अधीक्षक को जल्द मुलाकात कराने के निर्देश मिले। इन निर्देशों पर जेल प्रशासन ने तुरंत मुलाकात का इंतजाम किया और भाई उमर व पत्नी निखत की मुलाकात कराई। इस दौरान जेल परिसर के अंदर सड़क तक गाड़ी भेजी गई। मुलाकात से पूर्व मीडियाकर्मियों से उमर ने बातचीत करने को कहा, लेकिन वापस कार में सवार होकर निकलने पर उन्होंने कार में बैठे हुए ही चंद मिनट बातचीत की और सवालों के जवाब नहीं दिए।


अब्बास के भाई व पत्नी ने जेल में मानकों के अनुरूप मुलाकात की है। मुलाकात के समय में परिवर्तन किया गया। मीडिया के बढ़ते दबाव के चलते यह कदम उठाना पड़ा।- विजय विक्रम सिंह, जेल अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed