फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   brother sisters take holy bath in yamuna on bhaiya dooj yam dwitiya

यम द्वितीया पर भाई-बहन ने लगाई यमुना में डुबकी, तस्वीरों में देखिए आस्था का जनसैलाब

Fri, 09 Nov 2018 02:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा Updated Fri, 09 Nov 2018 02:18 PM IST
विज्ञापन
brother sisters take holy bath in yamuna on bhaiya dooj yam dwitiya
यमुना में लगाई आस्था की डुबकी - फोटो : अमर उजाला
देश के विभिन्न हिस्सों से यम फांस से मुक्ति की कामना लेकर मथुरा आए श्रद्धालु भाई-बहनों ने शुक्रवार को यम द्वितीया पर यमुना में आस्था की डुबकी लगाई। मध्य रात 12 बजे से शुरू हुआ स्नान का यह दौर शाम तक जारी रहा। यमुना के घाट पर बहनों ने भाइयों के टीका कर उनकी दीर्घायु की कामना की। इस दौरान यमुना के घाटों पर लघु भारत नजर आया।       
विज्ञापन

यम द्वितीया पर भाई-बहन ने लगाई यमुना में डुबकी, तस्वीरों में देखिए आस्था का जनसैलाब

brother sisters take holy bath in yamuna on bhaiya dooj yam dwitiya
यमुना में लगाई आस्था की डुबकी - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को यम द्वितीया का पर्व धार्मिक मान्यताओं के अनुरूप मनाया गया। रात 12 बजते ही जैसे ही तिथि बदली कि भाई-बहनों का यमुना में स्नान शुरू हो गया। जैसे-जैसे सूर्योदय हुआ वैसे-वैसे भीड़ का भी दबाव बढ़ता गया। सुबह आठ बजे तक यमुना के घाटों पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। पांव रखने तक की जगह लोगों को नहीं मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यम द्वितीया पर भाई-बहन ने लगाई यमुना में डुबकी, तस्वीरों में देखिए आस्था का जनसैलाब

brother sisters take holy bath in yamuna on bhaiya dooj yam dwitiya
भाई-बहन ने लगाई यमुना में डुबकी - फोटो : अमर उजाला
बहनों ने भाइयों का हाथ पकड़कर यमुना में डुबकी लगाई। चलनी के जल से भी भाइयों को स्नान कराया। इसके बाद बहनों ने भाइयों के टीका किया। भाइयों ने भी उन्हें उपहार दिए। भाई-बहन ने यमुना-धर्मराज मंदिर में पूजा-अर्चना भी की। मुख्य स्नान विश्राम घाट पर हुआ, लेकिन यहां जगह कम होने के कारण यमुना पार सहित अन्य आसपास के घाटों पर भी श्रद्धालुओं ने स्नान कर पर्व मनाया।   
विज्ञापन

यम द्वितीया पर भाई-बहन ने लगाई यमुना में डुबकी, तस्वीरों में देखिए आस्था का जनसैलाब

brother sisters take holy bath in yamuna on bhaiya dooj yam dwitiya
भाई-बहन ने लगाई यमुना में डुबकी - फोटो : अमर उजाला
दिवाली के दो दिन बाद यम द्वितीया का पर्व मनाया जाता है, जिसे भाई दूज भी कहा जाता है। पौराणिक ग्रंथों के अनुसार यमुना नदी, यमराज की बहन हैं। इस दिन भगवान यमराज अपनी बहन यमुना से मिलने जाते हैं। 

यम द्वितीया पर भाई-बहन ने लगाई यमुना में डुबकी, तस्वीरों में देखिए आस्था का जनसैलाब

brother sisters take holy bath in yamuna on bhaiya dooj yam dwitiya
यमुना घाटों पर उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
यमुना ने अपने भाई यमराज का खूब आदर सत्कार किया। और वचन मांगा कि मेरी तरह जो बहन इस दिन अपने भाई को आदर सत्कार करके टीका करे, उसे तुम्हारा भय न रहे। यमराज ने तथास्तु कह यमुना को यह वरदान दिया।  

यम द्वितीया पर भाई-बहन ने लगाई यमुना में डुबकी, तस्वीरों में देखिए आस्था का जनसैलाब

brother sisters take holy bath in yamuna on bhaiya dooj yam dwitiya
भाई-बहन ने लगाई यमुना में डुबकी - फोटो : अमर उजाला
इसी आस्था के साथ प्रतिवर्ष यम द्वितीया का पर्व मनाया जाता है। ब्रजमंडल में इस दिन बहनें भाई के साथ यमुना स्नान करती हैं, जिसका विशेष महत्व बताया गया है। शुक्रवार को भी भाई-बहनों ने यम द्वितीया पर यमुना में स्नान किया। 

यम द्वितीया पर भाई-बहन ने लगाई यमुना में डुबकी, तस्वीरों में देखिए आस्था का जनसैलाब

brother sisters take holy bath in yamuna on bhaiya dooj yam dwitiya
यमुना में स्नान के बाद भाइयों को तिलक करतीं बहनें - फोटो : अमर उजाला
भाई दूज के अवसर पर वृंदावन के यमुना के घाटों पर भी भीड़ कम रही। सुबह भाइयों के साथ पहुंची बहनों ने यमुना में स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया।  टीका कर भाइयों का मुंह मीठा कराने के लिए मिष्ठान्न विक्रेताओं के यहां भी खरीदारों की भीड़ सुबह से ही नजर आई। दुकानों के बाहर फड़ सजा लिए गए थे हालांकि दोपहर बाद ही इन दुकानों पर अधिकांश मिठाई की बिक्री हो चुकी थी।       
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed