फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mobile Password Dispute Turns Fatal: Younger Brother Kills Elder Brother in Agra

UP: गुस्सा आ गया था, इसलिए गौरव को मार डाला; बड़े भाई की हत्या के बाद पछता रहा आकाश

Mon, 16 Mar 2026 08:12 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 16 Mar 2026 08:12 AM IST
सार

आगरा के टीला माईथान में मोबाइल का पासवर्ड न बताने पर छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और मजबूत साक्ष्य जुटाकर चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन
Mobile Password Dispute Turns Fatal: Younger Brother Kills Elder Brother in Agra
मृतक का फाइल फोटो और विलाप करती मां - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के थाना कोतवाली के टीला माईथान में शुक्रवार रात गौरव की मौत सिर पर गंभीर चोट लगने से हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह बात सामने आई। पुलिस को डर है कि कहीं वादी की मां भविष्य में अपने बयान न बदल दे, इसलिए पुलिस ने कई महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। वहीं जेल जाने से पहले आरोपी आकाश गुस्से में हत्या कर देने पर पछतावा कर रहा था। न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

 

शुक्रवार रात एक बजे के करीब मोबाइल का पासवर्ड नहीं बताने पर आकाश शर्मा ने अपने बड़े भाई गौरव की हत्या कर दी थी। बचाने आई मां पूनम को भी धक्का देकर गिरा दिया था। आरोपी को रात में ही गिरफ्तार कर लिया गया था। पुलिस ने उससे पूछताछ की तो वह गुस्से में मारपीट करने की बोलकर पछतावा करने लगा। उसने बताया कि उसने सोचा ही नहीं था कि भाई की मौत हो जाएगी। पुलिस ने मां की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया था। न्यायालय ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि घटना में मां ही वादी है और वही एकमात्र प्रत्यक्षदर्शी है। एक बेटे की मौत के बाद दूसरा जेल में है। भविष्य में मां न्यायालय के समक्ष बयान बदल सकती है। इसको ध्यान में रखते हुए टीम ने वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस मजबूत साक्ष्य के साथ चार्जशीट न्यायालय में प्रस्तुत करेगी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed