फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   brother murdered his sister police stunned after knowing truth

UP: बेरहम भाई...इसलिए कर दिया बहन का कत्ल, सच जानकर पुलिस भी रह गई सन्न

Mon, 03 Mar 2025 11:30 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 03 Mar 2025 11:30 AM IST
सार

आगरा में रिश्तों के कत्ल की खौफनाक वारदात सामने आई है। यहां के भाई ने अपनी सगी बहन की हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
brother murdered his sister police stunned after knowing truth
हत्या (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के टेढ़ी बगिया (ट्रांस यमुना) में भांजे के साथ पत्नी के चले जाने पर नाराज युवक ने रविवार रात बहन गीता देवी (45) की हत्या कर दी। आरोप है कि घर में हाथ-पैर बांधने के बाद चाकू से गला रेत डाला। इसके बाद शव को प्लास्टिक के बोरे में बंदकर प्लाॅट में फेंक दिया। सोमवार सुबह पता चलने पर पुलिस ने देर रात उसे गिरफ्तार किया। वह बेटे के साथ दिल्ली भाग गया था। डीसीपी सिटी सूरज राय का कहना है कि हत्या के पीछे मृतका के पुत्र के अपनी मामी से अवैध संबंध हैं।
विज्ञापन


माता वाली गली, टेढ़ी बगिया निवासी प्रताप सिंह मजदूरी करते हैं। उनके दो बेटे कुलदीप और भूरा हैं। बेटी खुशी की शादी हो चुकी हैं। प्रताप सिंह ने बताया कि पत्नी गीता देवी का भाई रवि, अपनी पत्नी और बच्चे के साथ 10 महीने पहले पड़ोस के एक मकान में किराये पर रहने आया था। रवि भी मजदूरी करता है।
विज्ञापन


परिजन ने पुलिस को बताया कि भूरा के अपनी मामी से प्रेम संबंध हो गए। 16 फरवरी को भूरा मामी के साथ चला गया। तलाश में वे बल्लभगढ़ (हरियाणा) में मिले। 24 फरवरी को भूरा को ले आए, तब रवि की पत्नी ने आने से मना कर दिया। दो दिन बाद परिवार के लोग उसे भी समझाकर ले आए। मामला थाने तक पहुंचा। 28 फरवरी को पति और बच्चे को छोड़ भूरा के साथ वह दोबारा चली गई। यह बात रवि को खराब लगी। वह बेटे को भी साथ नहीं रखना चाहता था। उसने रविवार को गीता देवी को अपने पास बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात में हुई थी पति से बात
प्रताप सिंह ने बताया कि वह काम करके घर आए तो गीता नहीं थीं। उन्होंने कॉल किया तो बताया कि वह रवि के साथ मायके धनौली आई हैं। रात तक आ जाएगी। सोमवार सुबह 6 बजे महावीर के मकान में किराएदार संतोष की पत्नी जूली प्लाॅट में कूड़ा फेंक रही थीं। उनकी नजर कूड़े के ढेर में पड़े बोरे पर गई। बोरे से बिछिया पहनी महिला के पैर दिख रहे थे। जानकारी पर लोग जुट गए। बोरा देखा तो गीता देवी का शव मिला।


घर में मिले संघर्ष के निशान
बेटे कुलदीप ने बताया कि गीता देवी का गला रेता गया था। हाथ-पैर भी रस्सी से बंधे थे। आशंका है कि रवि ने साजिश के तहत गीता को बुलाया और हत्या कर दी। बोरे के पास में खून से सना चाकू पड़ा था। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम बुलाकर रवि के घर का ताला तोड़ा। कमरे में संघर्ष के निशान मिले। फर्श पर गीता की चूड़ियां टूटी थीं। रवि ने बहन को बहाने से बुलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed