{"_id":"66aaa77b53d4ba005700b0bd","slug":"brother-in-law-stabbed-for-refusing-to-send-sister-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-121628-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बहन को भेजने से मना करने पर बहनोई को मारा चाकू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बहन को भेजने से मना करने पर बहनोई को मारा चाकू
Thu, 01 Aug 2024 02:37 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 01 Aug 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
मैनपुरी।
मोहल्ला दक्षिणी छपट्टी में मायके जाने की जिद पर अड़ी पत्नी को रोका तो वहां मौजूद भाई ने गुस्से में बहनोई के पेट में चाकू मारकर घायल कर दिया। गंभीर हालत में युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने पीड़ित के बयान लिए। आरोपी साले और पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला उत्तरी छपट्टी निवासी अमर कठेरिया की शादी गांव गुठना जनपद फर्रुखाबाद निवासी संयोगिता के साथ हुई है। शादी के कुछ समय बाद ही वह मायके जाकर रहने लगी तो उसने तलाक का मुकदमा दायर कर दिया। सुलह होने के बाद वह पत्नी को घर ले आया और रहने लगा। कुछ दिन साथ रहने के बाद पत्नी फिर से मायके जाने की जिद करने लगी। उसने कहा कि रक्षा बंधन पर वह साथ लेकर चलेगा। पत्नी मानने को तैयार नहीं हुई।
29 जुलाई को उसने मायके फोन कर दिया। मंगलवार को साला सूरज अपने साथी के साथ संयोगिता को मायके ले जाने के लिए आ गया। काफी रोका, लेकिन वह लोग नहीं माने। इतने में पत्नी ने कहा कि यह ऐसे नहीं मानेगा और चाकू लाकर साले को दे दिया। साले ने पेट में चाकू मारकर घायल कर दिया। इसके बाद साल उसका साथी पत्नी को लेकर वहां से चले गए। घायल अमर को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।