फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Brother-in-law duo committed theft to fund expensive hobbies and buy gifts for their girlfriends.

Agra News: महंगे शौक और गर्लफ्रेंड को गिफ्ट देने के लिए जीजा-साले करते थे चोरी

Tue, 07 Jul 2026 02:50 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 07 Jul 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law duo committed theft to fund expensive hobbies and buy gifts for their girlfriends.
आगरा। महंगे शौक और गर्लफ्रेंड को गिफ्ट देने के लिए जीजा-साले क्षेत्र में घूमकर रेकी करके बंद घरों के ताले तोड़ चोरी करते थे। दोनों ने 16 जून को राजपुर चुंगी के उखर्रा रोड पर स्कूल संचालक के घर से लाखों के जेवर और नकदी चोरी की थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 2.82 लाख रुपये, 90 ग्राम सोना और बाइक बरामद हुई है। न्यायालय ने दोनों को जेल भेजा है।
विज्ञापन

थाना सदर के राजपुर चुंगी क्षेत्र के बड़ा उखर्रा की पुलिया निवासी ममता उपाध्याय ने थाना सदर में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बताया था कि उनके पति शशिकांत उपाध्याय स्कूल संचालक हैं। 16 जून को पति काम के चलते बाहर गए थे। 17 जून की रात वह घर पर ताला लगाकर पुराने मकान में चली गईं। रात 1 से 3 बजे के बीच अज्ञात चोरों ने घर के ताले तोड़ कर 1 लाख रुपये, 20 तोले के करीब सोने के जेवर चोरी कर लिए। पीड़िता ने पुलिस को आसपास के सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग भी दी, जिसमें चोर जाते दिख रहे थे।
विज्ञापन

एडीसीपी क्राइम हिमांशु गौरव ने बताया कि थाना पुलिस और सर्विलांस टीम ने सोमवार को दो आरोपियों हरीपर्वत के खटीकपाड़ा क्षेत्र निवासी रजनीकांत उर्फ चंडी और उसके साले विजय निवासी नगला टेकचंद, देवरी रोड को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 2.82 लाख रुपये, 90 ग्राम सोना और बाइक बरामद हुई है। आरोपियों ने स्कूल संचालक के घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। जेवरों को उन्होंने गलवा दिया था। बरामद सोना और नकदी चोरी के हैं। रजनीकांत पेशेवर अपराधी है। उस पर पहले से 8 मामले दर्ज हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्हें बड़े होटलों में खाना-पीना और ब्रांडेड कपड़े पहनने का शौक है। दोनों अपनी गर्लफ्रेंड को महंगे गिफ्ट देते थे। इसके लिए उन्होंने काफी रकम खर्च की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed