फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Brother-in-law accused of misdeed then sister-in-law gave such statement in court police got stuck

UP: देवर पर दुष्कर्म का लगाया आरोप, फिर कोर्ट में भाभी ने दिया ऐसा बयान...पुलिस ही फंस गई

Fri, 21 Jun 2024 11:43 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 21 Jun 2024 11:43 AM IST
सार

दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला ने कोर्ट में ऐसे बयान दिए कि पुलिस कर्मियों की आफत आ गई। उसने बताया कि पुलिस के कहने पर देवर, पति, सास-ससुर को फंसाया है। 
 

विज्ञापन
Brother-in-law accused of misdeed then sister-in-law gave such statement in court police got stuck
court new - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा की अदालत में पीड़िता ने बोला कि पुलिस के कहने पर अपने देवर को दुष्कर्म और पति और सास-ससुर को दहेज के झूठे आरोप में फंसाया था। अपर जिला जज त्वरित न्यायालय मदन मोहन ने पीड़िता के बयान से मुकरने पर इरादत नगर के इनायतपुर निवासी देवर केतन और दहेज उत्पीड़न के आरोपी पति प्रताप सिंह, सास ममता, ससुर कालीचरन को बरी करने के आदेश किए। वादिनी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करने के लिए भी कहा गया है।
विज्ञापन


पीड़िता ने डौकी थाने में तहरीर दी थी। 19 जून 2020 को उसकी शादी थाना इरादत नगर के इनायतपुर निवासी प्रताप सिंह पुत्र कालीचरन के साथ हुई थी। आरोप लगाया गया था कि शादी में मिले दहेज से पति व अन्य ससुराल वाले खुश नहीं हुए थे। अतिरिक्त दहेज में कार की मांग करते हुए उत्पीड़न करने लगे। 17 नवंबर 2021 की रात 11 बजे देवर केतन ने कमरे में आकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


विरोध पर देवर व अन्य ससुराल वालों ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर देवर केतन के विरुद्ध दुष्कर्म के आरोप व अन्य के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न और अन्य धाराओं में आरोपपत्र अदालत में भेजा था। पुलिस और मजिस्ट्रेट के समक्ष पीड़िता ने आरोपियों के विरुद्ध बयान दिए थे। अदालत में वह अपने बयानों से मुकर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed