{"_id":"6826bec88e2f8f0b0e0c5619","slug":"brother-and-sister-who-came-to-court-for-hearing-were-beaten-up-know-the-whole-matter-2025-05-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दुस्साहस: दीवानी में तारीख करने आए बहन-भाई को पीटा, जानें पूरा मामला...केस हुआ दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुस्साहस: दीवानी में तारीख करने आए बहन-भाई को पीटा, जानें पूरा मामला...केस हुआ दर्ज
Fri, 16 May 2025 09:57 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 16 May 2025 09:57 AM IST
सार
दीवानी कचहरी में तारीख करने आए भाई-बहन को पीटा गया। ससुराल पक्ष द्वारा किए गए इस दुस्साहस के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
agra police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा दीवानी में परिवार न्यायालय में तारीख करने आए भाई-बहन को ससुराल पक्ष के लोगों ने पीट दिया। अधिवक्ताओं के आने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिन ने दो नामजद और पांच अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
सिकंदरा के नीरव निकुंज निवासी आशा ने पुलिस को बताया कि बुधवार को सुबह 11 बजे वह भाई नीरज के साथ परिवार न्यायालय में तारीख पर आई थीं। कोर्ट से तारीख मिलने के बाद अधिवक्ता की सीट की तरफ जाने लगीं। तभी पीछे से हरवीर सिंह परिहार, सुरेंद्र सिंह आकर गाली गलौज देने लगे। विरोध पर बाल खींचकर गिरा दिया। भाई नीरज ने बचाने की कोशिश की तो चार-पांच लोगों ने आकर पिटाई कर दी। उनकी भी पिटाई कर दी। न्यू आगरा थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।