फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Brother and sister beaten up while returning from civil court hearing

आगरा: दीवानी से तारीख कर लौट रहे युवक को पत्नी ने पीटा, बहन को भी न छोड़ा; राहगीरों ने बचाया

Thu, 24 Sep 2026 11:57 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Thu, 24 Sep 2026 11:57 PM IST
सार

भाई-बहन दीवानी से तारीख कर लाैट रहे थे। रास्ते में पत्नी और ससुरालियों ने दोनों को पकड़ लिया। पिटाई कर दी। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।

विज्ञापन
Brother and sister beaten up while returning from civil court hearing
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में दीवानी से तारीख कर बहन के साथ घर लौट रहे युवक को उसकी पत्नी व अन्य ससुरालियों ने पकड़ लिया। दोनों की पिटाई की। राहगीरों ने उन्हें बचाया। शिकायत पर थाना हरीपर्वत पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। हालांकि मामले में दूसरे पक्ष ने भी तहरीर दी है।
विज्ञापन


ताजगंज निवासी श्रवण राठौर ने दी तहरीर में बताया है कि 18 नवंबर, 2025 को उनकी शादी अनुराधा के साथ हुई थी। पत्नी वनरक्षक है। विवाद होने पर पत्नी ने उनके और परिजन के खिलाफ कोर्ट में घरेलू हिंसा का मुकदमा दायर कर दिया। बृहस्पतिवार को वह अपनी बहन शिवानी के साथ तारीख करने आए। बाइक एक अस्पताल की पार्किंग में खड़ी कर दी।
विज्ञापन


दोपहर 12 बजे बहन को सड़क किनारे खड़ा कर बाइक लेने गए। लौटकर आने पर देखा तो बहन रो रही थी। उसी दौरान पत्नी, ससुर घनश्याम, सास बेबी और साले व अन्य लोग आ गए। आते ही आरोपियों ने बहन-भाई पर जानलेवा हमला बोल दिया। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed