{"_id":"63fa5ece89259f7c6c051073","slug":"british-writer-was-roaming-around-in-agra-wearing-dirty-clothes-police-inform-family-2023-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: गंदे-फटे कपड़े पहने घूम रहा था, बोल रहा था फर्राटेदार अंग्रेजी, जांच में निकला लंदन का इतना पावरफुल युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: गंदे-फटे कपड़े पहने घूम रहा था, बोल रहा था फर्राटेदार अंग्रेजी, जांच में निकला लंदन का इतना पावरफुल युवक
Sun, 26 Feb 2023 12:47 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 26 Feb 2023 12:47 AM IST
सार
आगरा में एक ब्रिटिश लेखक सड़क पर अवारा की तरह घूम रहे थे। वह एक प्राथमिक स्कूल पहुंच गए। उनकी वेशभूषा देखकर लोग उन्हें पागल समझ रहे थे। फर्राटेदार अंग्रेजी सुनकर लोगों को कुछ शक हुआ। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस उनका इलाज करा रही है।
विज्ञापन
निवेशक, लेखक और योग शिक्षक हैं श्याम एंड्रिच
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बिचपुरी ब्लॉक के अंगूठी गांव में बने प्राथमिक विद्यालय में फर्राटेदार अंग्रेजी बोलने वाले शख्स को देख लोग अचंभित रह गए। कपड़े गंदे, फटे और बाल उलझे थे। शरीर पर चोटों के निशान थे। लोगों ने पूछना चाहा तो नाराजगी भरे लहजे में उन्होंने मना कर दिया। जगदीशपुरा पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस की काउंसिलिंग के बाद उन्होंने अपना नाम लंदन निवासी श्याम एंड्रिच मेहता बताया। पुलिस ने इंटरनेट की मदद ली तो पता चला कि ये प्रसिद्ध ब्रिटिश लेखक हैं जो भटकते हुए यहां तक आ पहुंचे हैं। दूतावास को सूचना देकर पुलिस अब अपनी देखरेख में उनका इलाज करा रही है।
इधर, 23 फरवरी की सुबह श्याम एंड्रिच गांव अंगूठी में प्राथमिक विद्यालय में खुद पहुंचे। विद्यालय के शिक्षकों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने गाइड के माध्यम से उनसे बातचीत की। इसके बाद पर्यटन थाने की पुलिस उन्हें अपने साथ लेकर आई। पर्यटन पुलिस ने उनसे करीब 6 घंटे बातचीत की। वह लोगों के व्यवहार से काफी नाराज थे।
विज्ञापन
काफी प्रयास के बाद पुलिस को उन्होंने बताया कि वह ब्रिटिश नागरिक हैं। उनका जून 2022 से मई 2023 तक वीजा है। एसीपी ताज सुरक्षा अरीब अहमद ने उनसे तीन घंटे तक बातचीत करके उन्हें इत्मीनान दिलाया कि वह सही जगह पहुंच गए हैं। इसके बाद ही उन्होंने अपने बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
ऋषिकेश से प्रीपेड टैक्सी से निकले थे
ब्रिटिश लेखक श्याम एंड्रिच मेहता बिजनौर से 10 दिन पहले लापता हुए थे। वह 16 फरवरी को ऋषिकेश से प्रीपेड टैक्सी से लखनऊ जाने के लिए निकले थे। बिजनौर के नूरपुर में पेट्रोल पंप के पास ढाबे पर खाना खाने के लिए उतरे थे। टैक्सी को वहीं छोड़कर कस्बे की ओर चले गए। इसके बाद वह नहीं लौटे तो टैक्सी चालक राजीव शर्मा ने 112 नंबर पर सूचना दी। पर्यटक के साथ अनहोनी की आशंका जताई। गुमशुदगी दर्ज कर बिजनौर पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी।