फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   British law is still in effect on canals money is being collected from farmers exploitation is happening

UP: कैनाल एक्ट...अंग्रेजों का बनाया हुआ वो कानून, जिससे आज भी प्रताड़ित हैं अन्नदाता; ऐसे हो रहा शोषण

Wed, 29 Jan 2025 09:34 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 29 Jan 2025 09:34 AM IST
सार

देश में पुलिस के कानून बदल गए। लेकिन, सिंचाई विभाग में आज भी अंग्रेजों का कानून चल रहा है। 152 साल पुराने कैनाल एक्ट से किसानों से वसूली हो रही है। नहर पर पंपसेट लगाकर सिंचाई करने पर एक किसान से मुकदमे का भय दिखाकर सोमवार को 10 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ दो कर्मी गिरफ्तार हुए हैं।
 

विज्ञापन
British law is still in effect on canals money is being collected from farmers exploitation is happening
किसान। संवाद

विस्तार

कैनाल एक्ट 1873 में बना। जिसे अब 152 साल बीत चुके हैं। इधर, इससे पहले 1862 में अंग्रेजों का लागू कानून भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) 162 साल बाद 2024 में बदलकर भारंतीय दंड संहिता (बीएनएस) हो चुकी है। नहरों से सिंचाई करने के वाले किसानों के लिए कानून नहीं बदला। प्रदेश में सिंचाई शुल्क माफ है। किसान नेता चौधरी दिलीप सिंह ने बताया कि मुफ्त सिंचाई के लिए पानी मिलने के बाद भी नहरों पर जिलेदार, मुंशी से लेकर सहायक अभियंताओं की मनमानी चल रही है।
विज्ञापन


नया कुलाबा खोलने या गूल बनाने पर कैनाल एक्ट की धारा 70 में मुकदमा दर्ज होता है। जिसमें नहर मजिस्ट्रेट सुनवाई करता है। एक महीने के कारावास से लेकर अर्थदण्ड तक का प्रावधान है। इसी का फायदा उठाकर किसानों से जिलेदार व मुंशी वसूली कर रहे हैं। ठिपरी गांव के किसान से फतेहपुर सीकरी में तैनात जिलेदार बनवीर सिंह व मुंशी तारा सिंह ने 10 हजार रुपये रिश्वत मांगी। सोमवार को एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाकर जिलेदार बनवीर सिंह व मुंशी तारा सिंह को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को जेल भेजा है।
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता हुए थे गिरफ्तार
दिसंबर 2023 में सिंचाई विभाग के तत्कालीन अधिशासी अभियंता सौरभ शरद गिरी को विजिलेंस ने बंगले से 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया था। फतेहपुर सीकरी दूरा गांव में तालाब सुखाने के आरोपों में घिरे अधिशासी अभियंता कर्णपाल सिंह व सहायक अभियंता नाहर सिंह के विरुद्ध भी शिकायतों की लंबी फेहरिस्त है। इनके अलावा सींचपाल, सींच पर्यवेक्षक से लेकर नहर सिल्ट सफाई में 2012-13 में अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता सहित 12 अभियंताओं के विरुद्ध आरोपपत्र दायर हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed