फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   British era treasure found in Pinahat Agra

आगरा में मिला ब्रिटिश कालीन खजाना: गोशाला की जमीन ने 'उगले' सोने-चांदी के सिक्के, बटोरने के लिए लगी होड़

Fri, 27 Dec 2024 05:50 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, पिनाहट (आगरा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पिनाहट (आगरा) Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 27 Dec 2024 05:50 PM IST
सार

गोशाला की जमीन को समतल करने के दौरान सोने-चांदी के सिक्कों से भरा मटका पाया गया। ट्रैक्टर चालक और ठेकेदार सेवाराम के साथ मंदिर के सेवक गरीबदास ने इन सिक्कों को बटोर लिया।

विज्ञापन
British era treasure found in Pinahat Agra
आगरा में मिला खजाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के पिनाहट के बसई अरेला में पुराने गांव में प्राचीन चामुंडा मंदिर के पास खाली पड़ी जमीन पर गोशाला निर्माण के लिए ट्रैक्टर से मिट्टी के समतलीकरण में सोने और चांदी के सिक्के मिले। मटके में सिक्के भरे थे, जो ट्रैक्टर चलने के कारण फूट गया। कुछ सिक्कों को ग्रामीण अपने साथ ले गए। यह सिक्के ब्रिटिश हुकूमत के दौरान वर्ष 1940 और 1942 के हैं।

विज्ञापन


प्राचीन चामुंडा मंदिर के पास गोशाला की जमीन को समतल करने के दौरान सोने-चांदी के सिक्कों से भरा मटका पाया गया। ट्रैक्टर चालक और ठेकेदार सेवाराम के साथ मंदिर के सेवक गरीबदास ने इन सिक्कों को बटोर लिया। मटके में सिक्के मिलने की बात जब गांव में पहुंची तो अन्य ग्रामीण भी पहुंचे और सोने-चांदी के सिक्के लेने की होड़ लग गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिसे जितने सिक्के मिले, उठा लिए। प्रशासन को कुछ लोगों ने शिकायत की तो मंदिर के सेवक गरीबदास से चांदी के तीन सिक्के बरामद किए गए। इन पर किंग जॉर्ज की छवि अंकित है। ग्रामीणों के मुताबिक साधु, ट्रैक्टर चालक और ठेकेदार सेवाराम के पास कई सिक्के हैं।

विज्ञापन

खजाना मिलने की सूचना पर जांच को पहुंची एएसआई टीम 
बसई अरेला के पुराने गांव जंगल की तरफ प्राचीन चामुंडा मंदिर के पास खाली पड़ी जमीन पर गोशाला निर्माण के लिए जमीन का ट्रैक्टर द्वारा समतलीकरण करने के दौरान एक खंडर पड़े मकान की जमीन मे अचानक ट्रैक्टर टकरा गया, जिसमे सोने चांदी के सिक्कों से भरा मटका फुट पड़ा था।  सिक्कों को ग्रामीण उठा ले गये। जिसकी ग्राम प्रधान द्वारा बृहस्पतिवार को थाना प्रभारी तिवारी को जानकारी दी गई थी। आज शुक्रवार की दोपहर पुरातत्व विभाग एएसआई की टीम मौके पर पहुंची और जगह का निरीक्षण किया फिलहाल 13 चांदी के सिक्के ग्रामीणों से बरामद किए गए हैं। मामले की जांच की जा जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed