फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bring Rs 100 in monsoon offer and form government Dimple Yadav's new statement after Akhilesh

UP: मानसून ऑफर में 100 लाओ सरकार बनाओ...अखिलेश के बाद ये क्या बोल गईं डिंपल, भाजपा पर चुपके से किया तीखा वार

Fri, 19 Jul 2024 08:49 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 19 Jul 2024 08:49 PM IST
सार

सपा मुखिया अखिलेश यादव का बयान 'मानसून ऑफर में 100 लाओ सरकार बनाओ...' के बयान पर सियासत गरम है, तो वहीं मैनपुरी आईं डिंपल यादव ने भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि अब यही चलेगा, इसकी टोपी उसके सिर, उसकी टोपी इसके सिर। 

 

विज्ञापन
Bring Rs 100 in monsoon offer and form government Dimple Yadav's new statement after Akhilesh
अखिलेश यादव और डिंपल यादव - फोटो : संवाद

विस्तार

मैनपुरी में शुक्रवार को सपा कार्यालय पर पहुंचीं सांसद डिंपल यादव ने बिना नाम लिए सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार में जो हालात चल रहे हैं वो सभी को पता हैं। जब लोग तैयार हैं तो कुछ भी संभव है। ये बात उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा सौ लाइए, सरकार बनाइए की पोस्ट के सवाल पर कही।
विज्ञापन


 

उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग अभी भी नहीं सीखे हैं। जनता की समस्याओं का निवारण नहीं करा रहे हैं। शिक्षकों की डिजिटल हाजिरी का आदेश भी अब तक निरस्त नहीं किया है। ये लोग नहीं सीखेंगे और जनता 2027 के चुनाव में फिर खड़ी होगी। लोगों को भाजपा की सरकार से उम्मीदें थीं, लेकिन सरकार ने सभी की उम्मीदों पर पानी फेरने का काम किया है। उन्होंने लोगों का लोकसभा चुनाव में मतदान के लिए धन्यवाद जताते हुए कहा कि एक बार फिर जनता समझदारी से बढ़ चढ़कर मतदान करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

डिंपल यादव ने कहा कि सपा लगातार लोगों से संपर्क कर रही है। उनकी समस्याओं में उनके साथ खड़ी है। आने वाले समय में लोग एक ऐसी सरकार और राजनीति का सहयोग करने जा रहे हैं, जिससे लोगों के सपने पूरे होंगे। उन्होंने बेरोजगार युवाओं और किसानों की समस्याओं पर भी सरकार को घेरा। लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा नेताओं के बयान को लेकर उन्होंने कहा कि अब यही चलेगा, इसकी टोपी उसके सिर, उसकी टोपी इसके सिर। लेकिन प्रदेश ही नहीं देश के लोग भी परेशान हैं।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं के साथ बंद कमरे में की बैठक
सांसद डिंपल यादव ने सपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी की। उन्होंने बंद कमरे में कार्यकर्ताओं की शिकायतें और सुझाव सुने। सांसद ने कार्यकर्ताओं से उप चुनाव की तैयारी में जुट जाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सभी लोग करहल विधानसभा क्षेत्र में रहने वाले अपने संबंधियों और अन्य लोगों से सपा के पक्ष में मतदान के लिए अपील करें। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य, ब्रजेश कठेरिया समेत अन्य सपा नेता मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed