फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bridges will be built at Samogar Ghat and Nunihai, 50 trees will have to be cut.

Agra News: समोगर घाट और नुनिहाई में बनेंगे पुल, काटने होंगे 50 पेड़

Fri, 29 May 2026 02:17 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Bridges will be built at Samogar Ghat and Nunihai, 50 trees will have to be cut.
रेणुकाधाम का अधूरा पड़ा पुल, सुप्रीम कोर्ट ने इसी पर  बिना अनुमति काम शुरू करने पर सेतु​ निगम प
आगरा। यमुना नदी पर समोगर घाट और नुनिहाई-प्रकाश नगर के बीच दो लेन ओवरब्रिज का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम ने सेंट्रल इंपावर्ड कमेटी से 50 पेड़ काटने की अनुमति मांगी है। सेतु निगम के पेड़ काटने के आवेदन पर शुक्रवार दोपहर दो बजे दिल्ली में सेंट्रल इंपावर्ड कमेटी सुनवाई करेगी। इन दोनों पुलों के निर्माण पर 134 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

ताज ट्रेपेजियम जोन में (टीटीजेड) सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत पेड़ों के काटने पर प्रतिबंध है। नई गाइड लाइन के तहत पेड़ काटने के आवेदनों पर पहले सेंट्रल इंपावर्ड कमेटी विचार करेगी। पहला पुल इनर रिंग रोड के पास रहनकलां-रायपुर से बमरौली कटारा रोड पर समोगर घाट पर यमुना नदी के ऊपर बनाया जाएगा। इसके अलाइनमेंट में 26 पेड़ आ रहे हैं। इन्हें काटने के लिए सेतु निगम ने सीईसी के सामने आवेदन किया है। इसी तरह दूसरा पुल नुनिहाई से प्रकाश नगर के बीच प्रस्तावित है। आगरा-टूंडला रेलखंड के किलोमीटर 1267/20-21 पर रेल ओवर ब्रिज में 24 पेड़ आ रहे हैं। लंबे समय से नुनिहाई औद्योगिक क्षेत्र और प्रकाश नगर के बीच इस ओवरब्रिज के निर्माण की मांग की जा रही है। सेतु निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर आरबी दिवाकर ने बताया कि सीईसी में आज दोपहर सेतु निगम की ओर से पेड़ों को काटने की अनुमति के आवेदन पर पक्ष रखा जाएगा।
विज्ञापन


सेतु निगम पर लग चुका 5 लाख रुपये का जुर्माना
यमुना नदी पर बिना अनुमति के रेणुका धाम पर पुल का निर्माण शुरू करने पर सुप्रीम कोर्ट ने सेतु निगम पर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था। यहां आधा पुल बनने के बाद सेतु निगम ने पेड़ काटने की अनुमति मांगी थी। सीईसी ने रेणुका धाम और बिचपुरी रेल फाटक पर प्रस्तावित पुलों के निर्माण में बाधा बन रहे 313 पेड़ों को काटने के बदले 3,130 पेड़ लगाने की सिफारिश की है। सेतु निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर से हलफनामा लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेड़ों की अनुमति मामले से अटके हैं ये पुल
- आनंदी भैंरो नगला बूढ़ी से गिजौली तक यमुना नदी पर पुल का निर्माण
- यमुना नदी पर रेणुका धाम पर अधूरा बना पुल, जो बिना अनुमति बनाया
- बोदला-बिचपुरी रोड पर बिचपुरी फाटक पर रेल ओवरब्रिज का निर्माण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed