{"_id":"658fa039c7c1ab987a05dae8","slug":"bride-went-to-her-parents-home-after-getting-married-in-agra-now-mobile-is-switched-off-marriage-of-2-brothers-2023-12-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: नई नवेली दुल्हन कहती हैं पास आए तो कूद जाएंगी छत से... थाने पहुंचे दो भाई, बताई ऐसी वजह; पुलिस भी हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: नई नवेली दुल्हन कहती हैं पास आए तो कूद जाएंगी छत से... थाने पहुंचे दो भाई, बताई ऐसी वजह; पुलिस भी हैरान
Sat, 30 Dec 2023 10:20 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 30 Dec 2023 10:20 AM IST
सार
आगरा से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां दो कथित बहनें शादी रचाकर मायके चली गईं। वहां पहुंचकर अब मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया है। दोनों की शादी रकाबगंज में दो भाइयों से कराई गई थी। शादी के लिए 1.20 लाख रुपये भी लिए गए थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के रकाबगंज थाना क्षेत्र में बिचौलियों ने दो सगे भाइयों से 1.20 लाख रुपये लेकर सोनभद्र की कथित बहनों से शादी करा दी। ससुराल आने के तुरंत बाद ही दुल्हनों ने विवाद शुरू कर दिया। पतियों को पास आने पर छत से कूदकर जान देने की धमकी देने लगी।
पीड़ित ने अनहोनी के डर की वजह से उन्हें मायके जाने दिया। तब से ही दोनों दुल्हन, सास और बिचौलियों के फोन बंद हो गए। आशंका है कि शादी कराने वाले गैंग ने ठगी की है। इस पर पीड़ित भाइयों ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया।
रकाबगंज के नाला काजी पाड़ा निवासी रवि ने बताया कि कुछ दिन पहले रामलीला मैदान के पास झोपड़ी में रहने वाले मुकेश उर्फ कालिया और देवरी रोड के गुम्मट निवासी सतीश उनके घर आए थे। उन्होंने सोनभद्र के शहीजन कलना निवासी वैजयंती देवी की बेटियों से शादी का रिश्ता करवाने का वायदा किया।
विज्ञापन
लड़कियों के परिवार के गरीब होने का हवाला देकर शादी का खर्चा भी उन्हें ही करने के लिए बोले। इस पर वह तैयार हो गए। उन्होंने पहले रवि का रिश्ता वंदना पटेल से तय किया था। इसके बाद वंदना की मां वैजयंती देवी अपने साथ निशा नाम की एक लड़की को और साथ में लेकर आ गई। उसे भी अपनी बेटी बताकर छोटे भाई भारत से से रिश्ता तय कर दिया।

24 दिसंबर को औलिया रोड बुद्ध विहार में भंते जी के सामने दोनों भाइयों की शादी हुई। इस दौरान बिचौलियों ने वैजयंती को एक लाख रुपये भी दिलाए। आरोप है कि शादी के बाद ससुराल आते ही दोनों दुल्हनों ने विवाद शुरू कर दिया।
दोनों भाइयों के साथ रहने से साफ मना कर दिया। विरोध पर झगड़ा करने लगीं। दोनों बहनों ने परिवार में भतीजे का जन्दिन बताकर मायके जाने का दबाव बनाया। विरोध पर छत से कूदकर जान देने की धमकी दी।
इस पर उन्हें जाने दिया। तब से ही दोनों दुल्हनों, सास और बिचौलियों के फोन बंद हैं। रकाबगंज थाना प्रभारी निरीक्षक सुदामा लाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विवेचना कर कार्रवाई की जाएगी।