{"_id":"5c83525abdec22143e2c5054","slug":"bride-vidai-from-helicopter-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"दामाद ने पूरा किया ससुर का सपना, हेलीकॉप्टर से विदाकर ले गया दुल्हन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दामाद ने पूरा किया ससुर का सपना, हेलीकॉप्टर से विदाकर ले गया दुल्हन
Sat, 09 Mar 2019 11:12 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 09 Mar 2019 11:12 AM IST
विज्ञापन
हेलीकॉप्टर से आए दूल्हा-दुल्हन व उनके परिजन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा के थाना रिफाइनरी क्षेत्र के गांव धानातेजा में एक युवक अपनी दुल्हन को हेलीकॉप्टर से विदा करा कर लाया। हेलीकॉप्टर में बैठ कर आई दुल्हन को देखने के लिए आसपास के गांवों के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
धानातेजा निवासी चौधरी धर्मवीर सिंह के पुत्र सुमित चौधरी का रिश्ता चंद्रपुरी कालोनी निवासी कैप्टन उदयवीर सिंह चौधरी की पुत्री वंदना चौधरी के साथ तय हुआ। सात मार्च को सुमित और वंदनी की धूमधाम से शादी हुई।
दुल्हन के पिता कैप्टन उदयवीर सिंह चौधरी की इच्छा थी कि उनकी पुत्री हेलीकॉप्टर में बैठ कर अपनी ससुराल जाए। पिता की इच्छा की खातिर सुमित चौधरी अपनी दुल्हन को लेने के लिए हेलीकॉप्टर में बैठकर अपनी ससुराल पहुंचे।
विज्ञापन
हेलीकॉप्टर की लैंडिंग जयगुरुदेव आश्रम पर हुई। शुक्रवार को सुबह 10 बजे सुमित चौधरी अपनी दुल्हन वंदना चौधरी को हेलीकॉप्टर से विदा करा कर लाए। रिफाइनरी क्षेत्र में पहली बार कोई दुल्हन हेलीकॉप्टर से आई।