{"_id":"60d0c49f8ebc3e2d964bbeef","slug":"bride-tried-to-commit-suicide-before-marriage-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: फेरों से पहले दुल्हन ने उठाया आत्मघाती कदम, शादी समारोह में मच गया हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: फेरों से पहले दुल्हन ने उठाया आत्मघाती कदम, शादी समारोह में मच गया हड़कंप
Tue, 22 Jun 2021 01:21 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 22 Jun 2021 01:21 AM IST
सार
शादी की रस्मों से पहले दुल्हन की अचानक तबीयत बिगड़ गई। बाद में पता चला है कि उसने विषाक्त खाया है, तो शादी समारोह में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
आगरा जिले के एक गांव में रविवार की रात फेरों से पहले दुल्हन ने विषाक्त खाकर जान देने की कोशिश की। तबीयत बिगड़ने पर दुल्हन को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं दूल्हा पक्ष के शादी से इनकार पर आक्रोशित घरवालों ने दूल्हा समेत बरातियों को बंधक बना लिया। सोमवार देर शाम दोनों पक्ष में सामान लौटकर समझौता हुआ। इसके बाद बरात बैरंग लौट गई।
विज्ञापन
खंदौली थाना क्षेत्र के एक गांव मे राजस्थान के छीजर गांव से रविवार की रात बरात आई थी। शादी समारोह एक मैरिज होम में था। दावत के बाद रात करीब दो बजे फेरे पड़ने से ठीक पहले अचानक दुल्हन की हालत बिगड़ गई। बताया गया कि मर्जी के खिलाफ शादी किए जाने से नाराज दुल्हन ने विषाक्त खा लिया है। इससे शादी समारोह में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
दूल्हा पक्ष ने किया शादी से इंकार
आनन फानन में दुल्हन के परिजनों ने उसे आगरा एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। दुल्हन के विषाक्त खाने पर दूल्हा पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया। इस पर कन्या पक्ष के लोगों ने दूल्हा समेत अन्य बरातियों को बंधक बना लिया। सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। एसओ खंदौली अरविंद कुमार निर्वाल ने बताया कि बरातियों को बंधक बनाने की सूचना मिली थी।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की, तो बताया गया कि फेरों के समय दुल्हन की तबियत बिगड़ गई थी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बरात को बंधक नहीं बनाया गया था। दोनों पक्षों ने बातचीत कर एक दूसरे का सामान वापस कर समझौता कर लिया है। इसके बाद बगैर शादी के बरात वापस चली गई। वहीं दुल्हन का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।