{"_id":"671dfbe60e5339a6ce0f149a","slug":"bride-stubbornness-shocked-baraatis-after-feast-groom-s-side-did-such-thing-that-wedding-got-cancelled-2024-10-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: दुल्हन की जिद ने उड़ाए बरातियों के होश...दावत के बाद दूल्हा पक्ष ने की ऐसी हरकत, टूट गई शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: दुल्हन की जिद ने उड़ाए बरातियों के होश...दावत के बाद दूल्हा पक्ष ने की ऐसी हरकत, टूट गई शादी
Sun, 27 Oct 2024 02:07 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 27 Oct 2024 02:07 PM IST
सार
एटा के थाना गंजडुंडवारा क्षेत्र में दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। वो इसलिए भड़क गई क्योंकि शादी के जोड़े के साथ जेवरात नहीं आए थे। दोनों पक्षों में पंचायत हुई, लेकिन बात नहीं बन सकी। बरात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई।
विज्ञापन
दुल्हन सांकेतिक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा के गंजडुंडवारा के एक गांव में शुक्रवार को फिरोजाबाद से बरात आई थी। निकाह से पूर्व जब दूल्हा पक्ष ने दुल्हन के लिए जेवरात नहीं भेजे तो दोनों पक्षों में विवाद खड़ा हो गया। इसके बाद दुल्हन ने निकाह से इन्कार से कर दिया। दोनों पक्षों में कोतवाली में समझौता हो गया और बरात को बिना दुल्हन के ही वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
जेवरात न देख भड़की दुल्हन
गांव धवा की युवती से फिरोजाबाद के मोहल्ला जाटवपुरा निवासी शाहिद का निकाह तय हुआ था। शुक्रवार को शाहिद अपनी बरात लेकर गांव धवा आ गया। यहां कन्या पक्ष ने बरात की खातिरदारी की। निकाह से पूर्व दूल्हा पक्ष ने कन्या के लिए जोड़ा भेजा। कन्या पक्ष का आरोप है कि निकाह के जोड़े के साथ जेवरात नहीं थे। इसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। कहासुनी बढ़ने पर गांव में हंगामा होने लगा। जब मामला बढ़ा तो युवती ने शादी से इन्कार कर दिया। इसके बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे। यहां दोनों पक्षों में पुलिस के समक्ष आपसी समझौता हो गया।
ये भी पढ़ें - UP: आलीशान घर और अंदर हो रहा था ऐसा काम...देखकर शर्म से पानी-पानी हुई पुलिस, तीन महिलाएं कराईं मुक्त

बिना दुल्हन लौटी बरात
इसके बाद दूल्हा बिना दुल्हन लिए ही बरात के साथ वापस लौट गया। कन्या पक्ष ने बताया कि शुक्रवार की शाम उसकी पुत्री की बरात आई थी। इसमें जेवरात को लेकर विवाद हो गया। इस पर दुल्हन ने शादी करने से मना कर दिया। क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।