फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bride refuses to marry during Varmala in kasganj

वरमाला के दौरान दुल्हन ने किया शादी से इंकार, बंधक बनाई बरात, जानिए क्या है पूरा मामला

Mon, 20 Jan 2020 12:10 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 20 Jan 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
Bride refuses to marry during Varmala in kasganj
दुल्हन की प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
कासगंज जिले के कस्बा गंजडुडवारा में एक युवती ने दहेज लोभियों को सबक सिखा दिया। उसने शादी करने से इंकार कर दिया। इसके बाद दुल्हन पक्ष ने बरातियों को बंधक बना लिया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। कई घंटे पंचायत होने के बाद समझौता हुआ। इसके बाद दूल्हा बरात लेकर वापस चला गया। 
विज्ञापन


कस्बा के मैरिज होम में शनिवार की रात दिल्ली के मंगोलपुरी से बरात आई थी। धूमधाम से बरात का स्वागत किया गया। बरात चढ़ने के बाद में बरातियों ने खाना खाया। इसके बाद वरमाला की तैयारी होने लगी। इसी दौरान दहेज को लेकर वर पक्ष से दुल्हन पक्ष की कहा-सुनी हो गई।  
विज्ञापन


किसी तरह दोनों पक्ष शांत हुए। रात करीब एक बजे वरमाला कार्यक्रम शुरू हुआ। दुल्हन स्टेज पर पहुंची और शादी करने से इंकार कर दिया। दुल्हन के वर माला डालने से इंकार करते ही अफरा-तफरी मच गई। दुल्हन पक्ष ने मैरिज होम का गेट बंद कर दिया। बरातियों ने पुलिस को सूचना दे दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने गेट खुलवाया। इसके बाद कई घंटे तक पंचायत हुई। पुलिस ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों में समझौता हो गया। समझौते के तहत वर पक्ष वधु पक्ष द्वारा दिए गए नकद धनराशि एवं बरात में खर्च हुए धन को 15 दिन में वापस करेगा। समझौते के बाद दुल्हा बरात लेकर लौटा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed