फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bride refused to marry then the groom got married to neighboring girl in mathura

मथुरा: फेरों की रस्म से पहले हुआ कुछ ऐसा, दूल्हे को पड़ोसी युवती के साथ करनी पड़ी शादी

Sat, 03 Jul 2021 01:01 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 03 Jul 2021 01:01 PM IST
सार

मांट के एक मोहल्ले में उस वक्त अजीबोगरीब हालात पैदा हो गए, जब फेरों से पहले दुल्हन ने दूल्हे को नापसंद कर दिया। 

विज्ञापन
bride refused to marry then the groom got married to neighboring girl in mathura
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के कस्बा मांट में गुरुवार रात को एक शादी समारोह में अजीबोगरीब हालात पैदा हो गए। फेरों की रस्म से ठीक पहले दुल्हन ने दूल्हे के साथ शादी करने से इंकार कर दिया। इससे बराती और घराती हैरान रह गए। दुल्हन को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानीं। बाद में पड़ोस की युवती से दूल्हा बनकर आए युवक की शादी कराई गई। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मांट के एक मोहल्ला निवासी युवती की शादी गुरुवार को होनी थी। देर शाम मथुरा से बरात पहुंची। बरातियों की जमकर खातिरदारी की गई। दूल्हा-दुल्हन के परिवार बहुत खुश थे। दावत हो गई, नाच गाना भी हो गया, लेकिन अब सात फेरों की रस्म पूरी होने को थी। फेरों से पहले दुल्हन ने दूल्हे के साथ शादी करने से साफ इंकार कर दिया। 
विज्ञापन


घराती-बराती रह गए हैरान
यह सुनकर बराती और घराती सोच में पड़ गए कि आखिर ऐसा क्या हुआ है, जो अचानक दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। पूछने पर दुल्हन ने बताया उसे दूल्हा पंसद नहीं है। वह इस दूल्हे के साथ शादी नहीं करेगी। दुल्हन के परिवार वालों ने दुल्हन को काफी मनाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ी रही। जब युवती नहीं मानी तो दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को पूरे दिन पंचायत हुई, लेकिन युवती शादी के लिए तैयार नहीं हुई। बाद में गांव और पंचायत के लोगों ने पड़ोस की युवती से दूल्हे को शादी करने के लिए कहा। युवती भी शादी करने को तैयार थी। दूल्हे ने भी हां कर दी। इसके बाद दोनों की शादी करा दी गई। यह शादी इलाके में चर्चा का विषय बनी रही। 


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed