{"_id":"668fd4e973993429a703bae5","slug":"bride-refused-to-marry-groom-returned-in-firozabad-up-news-2024-07-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: डीजे पर डांस के दौरान आपा खो बैठे बराती, ऐसी हरकत न आई दुल्हन को पसंद...तोड़ दी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: डीजे पर डांस के दौरान आपा खो बैठे बराती, ऐसी हरकत न आई दुल्हन को पसंद...तोड़ दी शादी
Thu, 11 Jul 2024 06:19 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 11 Jul 2024 06:19 PM IST
सार
फिरोजाबाद के एक रिसॉर्ट में बरातियों की हरकत देख दुल्हन हैरान रह गई। उसने तुरंत ही शादी से मना कर दिया। दोनों ओर के लोगों ने बहुत समझाया, लेकिन बात नहीं बन सकी। इसके बाद दूल्हा वहां से बिना दुल्हन के ही लौटा।
विज्ञापन
बराती, दुल्हन (सांकेतिक फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फिरोजाबाद के जसराना में डीजे पर डांस को लेकर शादी समारोह में जमकर हंगामा और मारपीट हो गई। इस दौरान दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया। दुल्हन के इंकार करते ही शादी समारोह में खलबली मच गई। सूचना मिली तो पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घटना की जानकारी ली। दोनों पक्षों में समझौते को लेकर प्रयास होते रहे। बात नहीं बनने पर बिना दुल्हन लिए ही बारात वापस लौट गई।
विज्ञापन
नगला सलेही थाना औंछा जनपद मैनपुरी निवासी रामबाबू ने अपनी पुत्री की शादी थाना जसराना क्षेत्र के गांव खुदादादपुर निवासी वृषभान के पुत्र रविंद्र के साथ तय की थी। तय समय पर मंगलवार की शाम बारात जसराना के एक रिसॉर्ट में आई थी। इस दौरान डीजे पर डांस को वर-वधु पक्ष में विवाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोप है कि कुछ देर बाद दूल्हा पक्ष के लोग आए और उन्होंने दुल्हन पक्ष की महिलाओं और पुरुषों के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। दोनों पक्षों से जमकर हंगामा होने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा बुझाकर शांत किया।
शादी समारोह में विवाद होने पर दुल्हन बिफर गई और उसने शादी करने से साफ इंकार कर दिया। दुल्हन के शादी से इंकार करने पर दूल्हा पक्ष के होश उड़ गए। इस दौरान दुल्हन को मनाने के काफी देर तक प्रयास होते रहे। दुल्हन के नहीं मानने पर दुल्हन पक्ष ने भी शादी करने से इंकार कर दिया।
दुल्हन पक्ष के लोगों ने थाना जसराना में तहरीर देते हुए महिलाओं और पुरुषों के साथ मारपीट का आरोप लगाते हुए लूट करने की भी बात कही। कहा कि शराब पीकर हंगामा किया गया है। थाना प्रभारी अंजिश कुमार सिंह ने बताया दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। तहरीर नहीं मिली है।