फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bride refused to marry groom returned in firozabad up news

UP: डीजे पर डांस के दौरान आपा खो बैठे बराती, ऐसी हरकत न आई दुल्हन को पसंद...तोड़ दी शादी

Thu, 11 Jul 2024 06:19 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 11 Jul 2024 06:19 PM IST
सार

फिरोजाबाद के एक रिसॉर्ट में बरातियों की हरकत देख दुल्हन हैरान रह गई। उसने तुरंत ही शादी से मना कर दिया। दोनों ओर के लोगों ने बहुत समझाया, लेकिन बात नहीं बन सकी। इसके बाद दूल्हा वहां से बिना दुल्हन के ही लौटा। 
 

विज्ञापन
bride refused to marry groom returned in firozabad up news
बराती, दुल्हन (सांकेतिक फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के जसराना में डीजे पर डांस को लेकर शादी समारोह में जमकर हंगामा और मारपीट हो गई। इस दौरान दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया। दुल्हन के इंकार करते ही शादी समारोह में खलबली मच गई। सूचना मिली तो पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घटना की जानकारी ली। दोनों पक्षों में समझौते को लेकर प्रयास होते रहे। बात नहीं बनने पर बिना दुल्हन लिए ही बारात वापस लौट गई।
विज्ञापन


 

नगला सलेही थाना औंछा जनपद मैनपुरी निवासी रामबाबू ने अपनी पुत्री की शादी थाना जसराना क्षेत्र के गांव खुदादादपुर निवासी वृषभान के पुत्र रविंद्र के साथ तय की थी। तय समय पर मंगलवार की शाम बारात जसराना के एक रिसॉर्ट में आई थी। इस दौरान डीजे पर डांस को वर-वधु पक्ष में विवाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि कुछ देर बाद दूल्हा पक्ष के लोग आए और उन्होंने दुल्हन पक्ष की महिलाओं और पुरुषों के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। दोनों पक्षों से जमकर हंगामा होने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा बुझाकर शांत किया।

 
विज्ञापन

 शादी समारोह में विवाद होने पर दुल्हन बिफर गई और उसने शादी करने से साफ इंकार कर दिया। दुल्हन के शादी से इंकार करने पर दूल्हा पक्ष के होश उड़ गए। इस दौरान दुल्हन को मनाने के काफी देर तक प्रयास होते रहे। दुल्हन के नहीं मानने पर दुल्हन पक्ष ने भी शादी करने से इंकार कर दिया।

दुल्हन पक्ष के लोगों ने थाना जसराना में तहरीर देते हुए महिलाओं और पुरुषों के साथ मारपीट का आरोप लगाते हुए लूट करने की भी बात कही। कहा कि शराब पीकर हंगामा किया गया है। थाना प्रभारी अंजिश कुमार सिंह ने बताया दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। तहरीर नहीं मिली है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed