{"_id":"5fdba2858ebc3e3eb7608c6b","slug":"bride-family-create-ruckus-in-wedding-ceremony-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शादी समारोह में खाने पर बिगड़ी बात, बिन दुल्हन के लौटी बरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी समारोह में खाने पर बिगड़ी बात, बिन दुल्हन के लौटी बरात
Fri, 18 Dec 2020 12:08 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 18 Dec 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
दुल्हन की प्रतीकात्मक फोटो
आगरा के सिकंदरा स्थित एक होटल में शादी समारोह के दौरान शराब के नशे में दुल्हन पक्ष के लोगों ने खाने को लेकर हंगामा खड़ा कर दिया। समझाने के बावजूद जब ये लोग शांत नहीं हुए तो दूल्हा पक्ष ने खाना रुकवा दिया। यह देखकर दुल्हन के मामा और पिता बिगड़ गए और कहने लगे कि दूल्हा पक्ष ने उनकी बेइज्जती कर दी है। उन्होंने शादी करने से इंकार कर दिया। इधर, दूल्हा पक्ष ने भी ऐसे परिवार से रिश्ता जोड़ने से इंकार कर दिया। सूचना पर आगरा के सिकंदरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची , लेकिन इससे पहले लड़की पक्ष के लोग दुल्हन को लेकर वहां से चले गए।
विज्ञापन
हाथरस कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में प्रबंधक के पद पर कार्यरत है। उसकी पहली पोस्टिंग हैदराबाद में थी और वर्तमान में आगरा में है। उसने आगरा के सिकंदरा क्षेत्र की एक कॉलोनी लड़की पसंद की थी। उसने शादी के लिए अपनी ही तरफ से सिकंदरा में होटल बुक कर दिया। शादी 16 दिसंबर को होनी थी। गांव के सभी बराती समय से होटल पहुंच गए।
विज्ञापन
कुछ लोगों ने शराब के नशे में किया था हंगामा
पहले अंगूठी की रस्म हुई और फिर लग्न टीका की रस्म होने के बाद बरात चढ़ाने की तैयारी शुरू हो गई। जैसे ही बरात उस होटल पर पहुंची तो वहां लड़की पक्ष के लोग शराब के नशे में हंगामा करने लगे। बरात में लड़का पक्ष की ओर से अच्छे पदों पर कार्यरत लोग आए हुए थे। लड़की पक्ष के लोगों की ओर से शराब पीकर हंगामा करना उनको बर्दाश्त नहीं हुआ। वह बिना खाना खाए वापस जाने लगे।
विज्ञापन
Trending Videos
लोगों ने शराब पीकर हंगामा करने वालों को समझाने की कोशिश की, लेकिन जब हंगामा बढ़ गया तो लड़का पक्ष ने खाना रुकवा दिया। खाना रुकते ही लड़की का मामा और पिता बिगड़ गए। उन्होंने शादी करने से इंकार कर दिया। इधर, लड़के ने भी ऐसे परिवार से रिश्ता जोड़ने से इंकार कर दिया।
लड़की वाले वहां से दुल्हन लेकर चले गए। बुलाने के बाद भी जब वह नहीं आए तो लड़के ने होटल का भुगतान कर दिया और वह भी अपने घर चला गया। उधर, सिकंदरा के थाना प्रभारी का कहना है कि शादी में हंगामे की सूचना पर पुलिस गई थी लेकिन तब तक लोग जा चुके थे। कोई तहरीर नहीं मिली।
लड़की वाले वहां से दुल्हन लेकर चले गए। बुलाने के बाद भी जब वह नहीं आए तो लड़के ने होटल का भुगतान कर दिया और वह भी अपने घर चला गया। उधर, सिकंदरा के थाना प्रभारी का कहना है कि शादी में हंगामे की सूचना पर पुलिस गई थी लेकिन तब तक लोग जा चुके थे। कोई तहरीर नहीं मिली।