फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bride did such a thing On 11th day of marriage groom stunned  can't believe what happened on middle of road

UP: शादी के 11वें दिन दुल्हन ने कर दिया ऐसा कांड, दूल्हा रह गया भौचक्का; बीच सड़क पर जो किया नहीं होगा यकीन

Fri, 03 May 2024 10:08 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 03 May 2024 10:08 AM IST
सार

शादी के 11वें दिन दूल्ह बाइक से नई नवेली दुल्हन को लेकर ससुराल जा रहा था। इस दौरान दुल्हन ने बाइक से छलांग लगा दी। पीछे से दूसरी बाइक पर आ रहे युवकों के साथ बैठ गई। ये देख दूल्हा भौचक्का रह गया। वो कुछ समझ पाता, उससे पहले ही वो वहां से फरार हो गई। 

 

विज्ञापन
bride did such a thing On 11th day of marriage groom stunned  can't believe what happened on middle of road
दुल्हन दे गई धोखा - फोटो : istock

विस्तार

आगरा के थाना शमसाबाद क्षेत्र में नई नवेली दुल्हन ने शादी के 11वें दिन ऐसा कांड कर दिया कि पति हैरान है। हुआ कुछ ये कि पति बाइक से नई नवेली दुल्हन को लेकर ससुराल जा रहा था। लेकिन उसे क्या पता था कि बीच रास्ते में उसके साथ ऐसा हो जाएगा। दो युवक रास्ते में मिले, जिनके द्वारा रुकने का इशारा किया गया। पति ने जैसे ही बाइक धीमी की तो दुल्हन बाइक से कूद गई। इसके बाद वो तत्काल उठी और उन युवकों की बाइक पर बैठकर फरार हो गई। इस दौरान जब पति ने रोकने का प्रयास किया, तो युवकों ने उसके साथ मारपीट भी कर दी। 
विज्ञापन

 

मामला क्षेत्र के एक गांव का है। युवती की शादी 22 अप्रैल 2024 फतेहाबाद क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक से हुई थी। बुधवार शाम करीब 6 बजे वह पति के साथ बाइक से ससुराल जा रही थी। फतेहाबाद शमसाबाद रोड पर ग्राम कोलारा मोड़ के पास एक बाइक पर सवार दो लोगों ने बाइक रोकने का इशारा किया। जैसे ही पति ने बाइक रोकने की लिए धीमी की, तभी युवती बाइक से कूद पड़ी। इससे वह गिर भी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति बाइक खड़ी करके उसे उठाने लगा। इस दौरान दूसरी बाइक पर आए युवकों ने पति को पीट दिया। वह कुछ समझ पाता इससे पहले ही पत्नी बाइक सवार युवकों की बाइक पर बैठकर चली गई। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाना शमसाबाद में दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed