फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bridal saris and cash stolen by breaking car glass in etah

एटा: कार का शीशा तोड़ दुल्हन की साड़ियां और नकदी चोरी, लहंगा-चुनरी में हुई विदाई

Mon, 26 Jul 2021 07:59 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 26 Jul 2021 07:59 PM IST
सार

कार विवाह स्थल पर खड़ी थी। रात में किसी वक्त चोरों ने शीशा तोड़कर उसमें रखे दुल्हन के कपड़े और नकदी चोरी कर ली। 

विज्ञापन
Bridal saris and cash stolen by breaking car glass in etah
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

एटा के कोतवाली नगर क्षेत्र में ठंडी सड़क स्थित एक विवाह स्थल पर बरात में आई कार का शीशा तोड़ चोरों ने दुल्हन की साड़ियां और नकदी चोरी कर ली। दुल्हन को लहंगा-चुनरी में दूल्हे के साथ विदा किया गया। मामला पुलिस महकमे से जुड़ा होने के बावजूद रिपोर्ट दर्ज होने में एक सप्ताह लग गया।
विज्ञापन


थाना जलेसर क्षेत्र के गांव अरनिया निवासी मुकट सिंह के पुत्र उदयराज की 17 जुलाई को बरात आई थी। वाहनों को पार्किंग में खड़ा करा दिया गया। दूल्हे के बड़े भाई मुख्य आरक्षी आदित्य कुमार की बोलेरो कार भी खड़ी थी। इसमें दुल्हन की 21 साड़ियों के अलावा दो जोड़ी पेंट-शर्ट और एक लाख रुपये रखे थे।
विज्ञापन


विवाह स्थल पर नहीं थी सुरक्षा
चोरों ने कार का शीशा तोड़कर साड़ियां और नकदी को चुरा लिया गया। जिला अलीगढ़ के थाना सासनी में तैनात मुख्य आरक्षी आदित्य कुमार ने बताया कि विवाह स्थल की बुकिंग एक लाख 70 हजार रुपये में की थी। इसके बावजूद यहां पर सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दुल्हन के लिए एक भी साड़ी नहीं बची और वरमाला के लिए लाए गए लहंगा-चुनरी में ही विदा कराकर लाना पड़ा। आदित्य का कहना है कि कोतवाली नगर पुलिस की ओर से कुछ मजबूरियां बताई गईं, जिसके चलते मुकदमा दर्ज होने में समय लगा है।

सिरसा टिप्पू से नकदी व जेवरात चोरी
जिले के थाना मिरहची क्षेत्र के गांव सिरसा टिप्पू निवासी सोमेश कुमार ने घर में घुसकर अलमारी और बक्से के ताले तोड़कर नकदी व जेवरात चोरी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed