{"_id":"679f10c1b6ef178fb00c5e48","slug":"bricks-and-stones-were-thrown-at-the-police-case-filed-against-13-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: पुलिस के सामने जमकर फिंके ईंट-पत्थर, 13 के खिलाफ मुकदमा; आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पुलिस के सामने जमकर फिंके ईंट-पत्थर, 13 के खिलाफ मुकदमा; आंदोलन की चेतावनी
Sun, 02 Feb 2025 11:59 AM IST
अरुन पाराशर
संंवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sun, 02 Feb 2025 11:59 AM IST
सार
मामले में पुलिस ने सख्त रुख अख्तियार किया। पुलिस की ओर से 13 लोगों के खिलाफ बवाल करने का केस दर्ज कराया गया है। वहीं, एक पक्ष ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
agra police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में बरहन के आंवलखेड़ा में बृहस्पतिवार को मामूली बात पर दो पक्षों में मारपीट और पथराव हुआ था। पुलिस के सामने भी दोनों पक्ष एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर फेंकते रहे थे। मामले में आंवलखेड़ा चौकी प्रभारी ने 13 लोगों के खिलाफ बवाल करने का केस दर्ज कराया है।
चौकी इंचार्ज की दी गई तहरीर के मुताबिक बृहस्पतिवार को आगरा-जलेसर मार्ग स्थित यादव मार्केट में झगड़े की सूचना पर वह अन्य पुलिसकर्मियों के साथे पहुंचे थे। दोनों पक्ष एक दूसरे से मारपीट और पथराव कर रहे थे। इस मामले में चौकी प्रभारी की तहरीर पर एक पक्ष के हरपाल, जयपाल, हरेंद्र, सूरज, रवि, संतोष, विमल, अंशु यादव और दूसरे पक्ष के बंटी परमार, योगेश चौहान, रामू, लक्ष्मण परमार, लोकेंद्र और अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
उपद्रवियों पर केस न हुआ तो सोमवार से आंदोलन
आंवलखेड़ा में 30 जनवरी को पथराव में शांतिभंग की कार्रवाई से क्षत्रिय समाज संतुष्ट नहीं है। शनिवार को पदाधिकारियों ने एक ढाबा पर प्रेस वार्ता की। कहा कि उपद्रवियों पर केस और कड़ी कार्रवाई न हुई तो सोमवार से आंदोलन होगा। रिंकू चौहान ने कहा कि उनके भाई योगेश चौहान अपने होटल पर बैठे थे। तभी 20 से 25 लोगों ने हमला बोला। फायरिंग कर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
पुलिस पहुंचने पर भी छतों से पथराव किया गया। दो-तीन कर्मचारी घायल हुए। पुलिस ने कर्मचारी जितेंद्र की दी तहरीर पर केस दर्ज नहीं किया। इससे अब थाने के घेराव भी होगा। थानाध्यक्ष बरहन व चौकी इंचार्ज आंवलखेड़ा को निलंबित किया जाए। पूर्व जिला पंचायत सदस्य ओमवीर सिंह चौहान, श्योंराज सिंह परमार ने सोशल मीडिया पर क्षत्रिय महापुरुषों पर आपत्तिजनक टिप्पणी का भी विरोध किया है।