{"_id":"6848f921aae7de85ed0e34c6","slug":"bribe-of-one-and-a-half-to-two-lakh-rupees-in-recruitment-of-sweeper-viral-audio-bsp-councilors-demand-2025-06-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: सफाईकर्मी भर्ती में डेढ़ से दो लाख रुपये की रिश्वत, वायरल हुआ ऑडियो; बसपा पार्षदों ने की ये मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सफाईकर्मी भर्ती में डेढ़ से दो लाख रुपये की रिश्वत, वायरल हुआ ऑडियो; बसपा पार्षदों ने की ये मांग
Wed, 11 Jun 2025 09:03 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 11 Jun 2025 09:03 AM IST
सार
सफाई कर्मचारियों की भर्ती में डेढ़ से दो लाख रुपये रिश्वत का खुलकर खेल चला। इस मामले में एक ऑडियो भी वायरल हुआ। बसपा पार्षदों ने मंडलायुक्त से वायरल ऑडियो की सत्यता की जांच की मांग की है।
विज्ञापन
बसपा पार्षद
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा नगर निगम में एक हजार सफाई कर्मचारियों की भर्ती मामले में डेढ़ से दो लाख रुपये रिश्वत मांगने के मामले में बसपा पार्षदों ने मंडलायुक्त से जांच की मांग की है। मंगलवार को बसपा पार्षद दल ने एकजुट होकर कहा कि मेयर को अपनी बहन बताकर नौकरी के नाम पर रुपये मांगने वाले वायरल ऑडियो की निष्पक्ष जांच की जाए ताकि बड़े भर्ती घोटाले की पोल खुल सके।
विज्ञापन
बसपा पार्षद दल ने नगर निगम में इस मामले में वार्ता की, जिसमें दल के नेता डॉ. यशपाल सिंह ने कहा कि जो ऑडियो वायरल हुआ है, उसमें एक व्यक्ति मेयर को अपनी बहन बताते हुए लिस्ट बनाने की कह रहा है। यह पूरा मामला लेन-देन का है, जिसकी जांच नगर निगम के अधिकारी की जगह प्रशासन से कराई जाए। इस ऑडियो में नगर निगम के कुछ कर्मचारियाें और अधिकारियों का नाम लिया जा रहा है, उन सभी की न्यायिक जांच की जाए। उन्होंने कितनी संपत्ति बीते सालों में कमाई है, इसकी भी जांच की जाए।
ये भी पढ़ें - UP Temperature: 45 से भी ऊपर जा रहा है तापमान, शरीर के बेहद खतरनाक, जानें कब मिलेगी राहत
ये भी पढ़ें - UP Temperature: 45 से भी ऊपर जा रहा है तापमान, शरीर के बेहद खतरनाक, जानें कब मिलेगी राहत
इस दौरान पार्षदों में सुहैल कुरैशी, बंटी माहौर, रजनी, प्रीति भारती, राधेलाल, ममता कुशवाह, रेखा भाष्कर, सुरेश कुशवाह, पुष्पा कुमारी, पिंकी सोनी, मो. आसिफ, पूर्व पार्षद धर्मवीर सिंह, मनोज सोनी आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें - UP: दिल्ली से लाया दुल्हनियां...शादी के सातवें दिन हुआ ऐसा कांड, अब तक सदमे में दूल्हा; सच्चाई कर देगी हैरान
ये भी पढ़ें - UP: दिल्ली से लाया दुल्हनियां...शादी के सातवें दिन हुआ ऐसा कांड, अब तक सदमे में दूल्हा; सच्चाई कर देगी हैरान
सफाईकर्मियों से भर्ती कराने के कर रहे दावे
दो दिन पहले ऑडियो वायरल होने से इस पूरे मामले की पोल खुल गई। नगर निगम के कई सफाई कर्मचारी नेता और मेयर से नजदीकी दिखाने वाले पांच नेता सफाई कर्मचारियों की भर्ती कराने के दावे कर रहे हैं। वह कई लिस्ट बनाने का दावा कर रहे हैं, जिनमें आवेदक का नाम भी दिखाया जा रहा है। बसपा पार्षद बंटी माहौर ने कहा कि खुलेआम कई लोग नौकरी लगवाने के दावे कर रहे हैं, उन सभी के खिलाफ जांच की जाए ताकि कोई व्यक्ति ठगी का शिकार न हो।