{"_id":"6848f1fbfd8f1835e201aa18","slug":"highest-temperature-know-how-does-high-temperature-affect-our-health-2025-06-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Temperature: 45 से भी ऊपर जा रहा है तापमान, शरीर के बेहद खतरनाक, जानें कब मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Temperature: 45 से भी ऊपर जा रहा है तापमान, शरीर के बेहद खतरनाक, जानें कब मिलेगी राहत
Wed, 11 Jun 2025 08:33 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 11 Jun 2025 08:33 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के आगरा में गर्मी ने तल्ख तेवर ने परेशान कर दिया है। पारा 45 डिग्री के ऊपर जा रहा है, जो गंभीर बीमारियों की वजह बन रहा है। एसएन मेडिकल कॉलेज में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। अगले 24 घंटे मौसम में कोई विशेष परिवर्तन के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन
भीषण गर्मी
- फोटो : amar ujala
विस्तार
भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है। पिछले तीन दिनों से अधिकतम तापमान 44 डिग्री से ऊपर बना हुई है। हालत ये हैं कि दिन में 10 बजते ही आग बरसाती सूरज की किरणें शरीर को झुलसाने लगती हैं। वहीं लू के थपेड़े भी दोपहिया वाहन चालकों को बेहाल कर रहे हैं। पानी की टंकियों से खौलता पानी निकल रहा है। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए गर्मी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटे मौसम में कोई विशेष परिवर्तन के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
गर्मी के तेवर दिन ब दिन सख्त होते जा रहे हैं। लगातार दो दिनों से शहर का अधिकतम तापमान 45 डिग्री से पार जा रहा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान सोमवार की तुलना में 0.8 डिग्री कम रहा और यह 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो कि सामान्य से 4 डिग्री अधिक है। जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस अधिक 28.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
ये भी पढ़ें - UP: दिल्ली से लाया दुल्हनियां...शादी के सातवें दिन हुआ ऐसा कांड, अब तक सदमे में दूल्हा; सच्चाई कर देगी हैरान
ये भी पढ़ें - UP: दिल्ली से लाया दुल्हनियां...शादी के सातवें दिन हुआ ऐसा कांड, अब तक सदमे में दूल्हा; सच्चाई कर देगी हैरान
विज्ञापन
गर्मी के हाल ये हैं कि 10 बजे ही धूप के चलते घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। दोपहर 12 बजे से लेकर शाम को 5 बजे तक लू चल रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार अगले 24 घंटे लू से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। 13 जून से मौसम में आंशिक परिवर्तन संभव है। धूल भरी हवाएं चलने से अधिकतम तापमान में आंशिक गिरावट आ सकती है।
ये भी पढ़ें - UP: लॉरेंस बिश्नोई गैंग में कैसे शामिल होते हैं शूटर, जुड़ने के लिए एक एप भी...यूं काम करता है रिक्रूटमेंट सेल
ये भी पढ़ें - UP: लॉरेंस बिश्नोई गैंग में कैसे शामिल होते हैं शूटर, जुड़ने के लिए एक एप भी...यूं काम करता है रिक्रूटमेंट सेल
प्रदेश में तीसरे स्थान पर सबसे गर्म रहा आगरा
प्रदेश में स्थान जिला अधिकतम तापमान
प्रदेश में स्थान जिला अधिकतम तापमान
- झांसी 46
- उरई 45.2
- आगरा 45.1
- बांदा 44.8
- कानपुर एयरफोर्स 44.6
- हमीरपुर 44.6
ये भी पढ़ें - UP: मथुरा से बरेली तक छह लेन का हाईवे का...12 गांव की जमीन का होगा अधिग्रहण; आसमान छुएंगे जमीनों के दाम
पिछले तीन दिनों का तापमान
तिथि अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
पिछले तीन दिनों का तापमान
तिथि अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
- 11 जून 45.1 28.5
- 10 जून 45.9 29.3
- 9 जून 44.8 28.4