फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   break png line

मदिया कटरा पर कटी पीएनजी लाइन, 12 घंटे ठप रही आठ हजार घरों की आपूर्ति ठप

Mon, 18 Oct 2021 02:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
break png line
आगरा। मदिया कटरा रोड पर पीएनजी की लाइन कटने से आसपास के आठ हजार घरों में 12 घंटे तक गैस की आपूर्ति ठप हो गई। बारिश की वजह से मरम्मत कार्य भी प्रभावित रहा। गैस की आपूर्ति नहीं होने से महिलाओं को परेशानी उठानी पड़ी। खाने-पीने के लिए सिलिंडर का इंतजाम करना पड़ा। कई परिवारों ने बाजार से खाना मंगवाया।
विज्ञापन

ग्रीन गैस प्राइवेट लिमिटेड के प्रवक्ता विनय भारद्वाज ने बताया कि के मानसिक स्वास्थ्य संस्थान के पास टोरंट पावर की खोदाई से शनिवार की देर रात करीब पौने तीन बजे पीएनजी की 125 एमएम की लाइन कट गई। आधा घंटे बाद इसकी जानकारी पर टीम को भेजा गया। आपूर्ति बंद कराई गई। इससे आवास विकास कॉलोनी, मदिया कटरा, शाहगंज, जयपुर हाउस क्षेत्र के करीब 8000 परिवारों में गैस की आपूर्ति नहीं हो सकी। बरसात के कारण मरम्मत कार्य भी प्रभावित हुआ और दोपहर तीन बजे तक पाइपलाइन ठीक कर आपूर्ति शुरू करा दी थी। टोरंट पावर के अधिकारियों से कई बार कहा गया है कि खोदाई से पहले जानकारी दी जाए, जिससे टीम अपनी निगरानी में खोदाई करे, जिससे पाइपलाइन क्षतिग्रस्त न हो। इससे नुकसान होने के साथ ही कनेक्शनधारकों को भी परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन

सिलिंडर की व्यवस्था की, बाजार से मंगवाया खाना
गैस की आपूर्ति नहीं होने से सुबह का खाना और नाश्ता तक बनाने के लिए महिलाओं को परेशान होना पड़ा। गैस सिलिंडर का इंतजाम कर चाय, नाश्ता और खाना बनाया। कई परिवारों को बाजार से खाना मंगवाना पड़ा। शाम को गैस की आपूर्ति होने पर महिलाओं ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ोसी के घर पर सिलिंडर से बनाया खाना
सुबह चाय बनाने के लिए चूल्हा चालू किया, लेकिन गैस नहीं आ रही थी। आसपास के घरों में भी यही हाल था। हेल्प लाइन से पाइपलाइन कटने की जानकारी हुई। पड़ोसी के घर रखे गैस सिलिंडर से खाना और नाश्ता बनाना पड़ा। - शशि सिंह, आवास विकास कॉलोनी

हीटर पर बनाया खाना
गैस की आपूर्ति कभी भी बंद हो जाती है। इससे परेशानी उठानी पड़ती है। रविवार को गैस नहीं आने से काफी देर तक चाय के लिए बैठे रहे, जब पता चला कि लाइन जुड़ने में समय लगेगा तो इलेक्ट्रॉनिक हीटर से चाय-खाना बनाया। - ऋतु, दहतौरा मोड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed