फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bread factory accident: Burnt workers kept writhing in pain policemen started making videos

Oven Blast In Agra: हद तो तब हो गई...जब जले हुए श्रमिक तड़प रहे थे और पुलिसकर्मी बना रहे थे वीडियो

Fri, 17 Jan 2025 01:57 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 17 Jan 2025 01:57 PM IST
सार

Agra Bakery Oven Blast: ब्रेड फैक्टरी में धमाके के बाद श्रमिक जले हुए बाहर निकले। वे  सड़क पर बैठे तड़प रहे थे, तो वहीं पुलिसकर्मी उन्हें अस्पताल पहुंचाने की जगह वीडियो बनाने लगे। वीडियो बनाते लोगों से मदद की गुहार लगाते झुलसे श्रमिकों का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है
 

विज्ञापन
Bread factory accident: Burnt workers kept writhing in pain policemen started making videos
ब्रेड फैक्टरी हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Agra News: बेकरी में ओवन में धमाका होने से झुलसे कर्मचारी रो-रोकर मदद की गुहार लगा रहे थे। उन्हें काफी देर तक मदद नहीं मिली। लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मी झुलसे लोगों की मदद की जगह वीडियो बना रहे थे वीडियो बनाते पुलिसकर्मियों से मदद की गुहार लगाते झुलसे श्रमिकों का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है, जिसमें वह वीडियो बनाने की जगह खुद को अस्पताल पहुंचाने की कह रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों के रवैये से लोगों में आक्रोश है। लोगों की तकरार भी हुई। पुलिस का कहना था कि एक पुलिसकर्मी ही घटनास्थल पर वीडियो बना रहा था, जबकि बाकी घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद कर रहे थे।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन



टाइम लाइन
12:30 बजे : कर्मचारियों ने ओवन में ब्रेड बनाने के लिए ट्राली को लगाया था।
1:00 बजे : ओवन में धमाका हो जाता है, श्रमिक झुलस जाते हैं।
1:05 बजे : आवाज सुनकर भूतल पर काम कर रहे श्रमिक आ जाते हैं।
1:15 बजे : झुलसे हुए श्रमिकों को सीढि़यों से भूतल पर लाया जाता है।
1:20 बजे : पुलिस पहुंच जाती है। बाद में सीएफओ देवेंद्र सिंह दमकल के साथ पहुंच जाते हैं।
1:30 बजे : घायलों को एसएन इमरजेंसी पहुंचाया जाता है।
2:00 बजे : अपर पुलिस आयुक्त संजीव त्यागी पहुंच जाते हैं।
2:30 बजे : डीसीपी सिटी सूरज राय ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली।
3:00 बजे : घायलों को घटिया स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया।






घटना में घायलों की सूची
1. ललित पुत्र कैलाश चन्द्र निवासी दल नगर, फर्रुखाबाद (18)
2. वीकेश पुत्र आराम सिंह निवासी नखनूपुरा़, एटा (20)
3. नारद पुत्र नन्हे सिंह निवासी नखतपुरा़, एटा (35)
4. सोनू पुत्र घूरे निवासी गौरी नगला, थाना परौर, शाहजहांपुर (18)
5. छोटे पुत्र जयवीर निवासी बदायूं (18)
6. जागेश्वर पुत्र जयपाल निवासी शाहजहांपुर, (25)
7. रामवीर पुत्र पहलवान सिंह निवासी एटा (28)
8. विवेक पुत्र सोनेलाल निवासी एटा (26)
9. कृष्णा पुत्र लज्जाराम निवासी कानपुर (20)
10. शिवम निवासी फर्रुखाबाद (22)
11. सुशांत पुत्र देवेन्द्र निवासी फर्रुखाबाद (24)
12. प्रमोद पुत्र उजागर सिंह निवासी पीपल खेडी, एटा (35)
13. अवनीश पुत्र नरेन्द्र सिंह निवासी फर्रुखाबाद (50)
14. आकाश पुत्र संजय निवासी फर्रुखाबाद (25)
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed