फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   brave grand mother fought with leopard to save her child in agra up news

UP: आठ वर्षीय पौत्र की जान बचाने के लिए तेंदुए से भिड़ गई बुजुर्ग दादी, हार मानकर जंगल की ओर भागा

Thu, 23 Feb 2023 08:58 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 23 Feb 2023 08:58 PM IST
सार

दादी गेहूं की फसल में हो रही सिंचाई को देखने के लिए जा रही थी, तभी जिद करके आठ वर्षीय पौत्र भी उनके साथ खेत पर आ गया। यहां अचानक से तेदुंए ने बच्चे पर हमला कर दिया।

विज्ञापन
brave grand mother fought with leopard to save her child in agra up news
घायल पौत्र और दादी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के फतहाबाद में एक रोंगटे खड़े करने वाली घटना सामने आई है। अपने आठ साल के पौत्र को बचाने के लिए एक दादी खूंखार तेंदुए से भिड़ गई। ये घटना ग्राम छतरियापुरा की है। बृहस्पतिवार की दोपहर फसल की सिंचाई देखने दादी के साथ गए आठ वर्षीय ऋषि पर तेंदुए ने हमला कर दिया। पौत्र को बचाने के लिए दादी कमला देवी तेंदुए से भिड़ गई। चीखपुकार सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगों के आने पर तेंदुआ भाग निकला। हमले में दादी-पौत्र दोनों घायल हो गए। जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


फतेहाबाद के ग्राम छतरियापुरा के किसान पप्पू की पत्नी कमला देवी बृहस्पतिवार की दोपहर करीब 12:30 बजे आठ वर्षीय पौत्र ऋषि पुत्र मनीष के साथ खेत में हो रही गेहूं की फसल की सिंचाई देखने गई थी। कमला देवी ने बताया कि जंगल की ओर से आया तेंदुआ खेत में घुस गया और ऋषि पर हमला कर दिया। अपने जिगर के टुकड़े पर तेंदुए को झपटता देख वह चीखते हुए उससे भिड़ गईं।
विज्ञापन



 तेंदुए ने बच्चे को छोड़कर उन पर हमला कर दिया। इसी दौरान चीखपुकार सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण दौड़े। ग्रामीणों के आने और शोर मचाने पर तेंदुआ वापस जंगल की ओर भाग निकला। तेंदुए के हमले से ऋषि और कमला देवी घायल हो गई। इसमें ऋषि की हालत गंभीर है, जबकि कमला देवी के भी हाथ, सिर और गले के आसपास जख्म हो गए हैं। दोनों फतेहाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। तेंदुए के हमले के बाद से ग्रामीणों में दहशत है। इस मामले में वन क्षेत्राधिकारी फतेहाबाद सिकंदर सिंह ने बताया कि इस मामले की जांच कराई जाएगी, देखेंगे अगर तेंदुआ आया है तो कहां से।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP: कपड़ों में शौच करने पर शिक्षिका ने एलकेजी छात्रा को दी खौफनाक सजा, पहले पीटा, फिर उखाड़ लिए सिर के बाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed