फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura Braj Rajotsav 2021: Braj Rajotsav starts in Mathura from October 18th

मथुरा में 18 अक्तूबर से ब्रज रजोत्सव: एक महीने तक चलेगा यह धार्मिक आयोजन, वृंदावन बनेगा आकर्षण का केंद्र

Thu, 30 Sep 2021 05:41 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 30 Sep 2021 05:41 PM IST
सार

18 अक्तूबर से पहली बार शुरू होने जा रहे ब्रज रजोत्सव में ब्रज 84 कोस अंतर्गत विभिन्न तीर्थस्थलों पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इनमें वृंदावन आकर्षण का केंद्र बनेगा। 

विज्ञापन
Mathura Braj Rajotsav 2021: Braj Rajotsav starts in Mathura from October 18th
मथुरा: बैठक लेते ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा में एक और धार्मिक आयोजन की शुरूआत होने जा रही है। यह आयोजन ब्रज रजोत्सव के रूप में विभिन्न तीर्थ स्थलों पर अनेक कार्यक्रमों के माध्यम से होगा। इसका मुख्य आकर्षण वृंदावन कुंभ क्षेत्र बनेगा। इसकी तैयारियों की समीक्षा बुधवार को ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने की।

विज्ञापन


ब्रज रजोत्सव की तैयारियों के संबंध में ब्रजतीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजा कांत मिश्र सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए ऊर्जा मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ब्रज के विकास के लिए तत्परता से लगी हुई है। अधिकारी भी ब्रज के समूह के विकास के लिए कार्य कर रहे हैं। आने वाले कार्तिक मास में मथुरा में ब्रजराज उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा। 
विज्ञापन


19 नवंबर तक चलेगा ब्रज रजोत्सव
ब्रज रजोत्सव कार्यक्रम 18 अक्तूबर से 19 नवंबर तक चलेगा। ब्रज रजोत्सव में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें बलदेव, महावन, वृंदावन, नंदगांव, बरसाना, गोवर्धन, गोकुल, मथुरा सहित ब्रज चौरासी कोस में पड़ने वाले अन्य स्थलों पर यह उत्सव तीर्थ विकास बोर्ड के तत्वाधान में मनाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रज रजोत्सव कार्यक्रम में 250 शिल्पियों की प्रदर्शनी, बच्चों के लिए झूले, चित्रकला प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा भजन संध्या आदि कार्यक्रम कुंभ पूर्व वैष्णव बैठक मैदान में आयोजित किए जाएंगे। 

वीसी प्राधिकरण नगेंद्र प्रताप ने बताया कि बरसाना में लाडली समारोह, गोकुल में रसखान की समाधि, मथुरा में जुगली पार्क, गोवर्धन में कुसुम सरोवर, चंद्र सरोवर आदि स्थानों पर भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। नगर आयुक्त अनुनय झा, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रशांत नागर, एसपी क्राइम राधेश्याम राय सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed