{"_id":"57a0f9f64f1c1bc3762b94ab","slug":"braj-in-the-pouring-rain-half-dry-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रज में घनघोर बारिश, आधे सूबे में सूखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रज में घनघोर बारिश, आधे सूबे में सूखा
अमर उजाला आगरा
Updated Wed, 03 Aug 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
भ्ाारी बारिश्ा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूूराो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानसून के दस्तक देने के साथ ही ब्रज में घनघोर बारिश हो रही है। आगरा, मथुरा और इनसे सटे जिलों फीरोजाबाद, कासगंज, हाथरस, अलीगढ़, एटा में जोरदार बारिश कई सालों के रिकार्ड तोड़ चुकी है, वहीं सूबे के 30 जिले अभी भी सूखे की चपेट में है। आगरा समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बादल मेहरबान रहे हैं, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है।
गर्मियों में सूबे में सबसे गर्म और सर्दियों में सबसे ठंडे शहर के तौर पर रिकार्ड बना चुका आगरा मानसून में भी पहली बार रिकार्ड बना सका। जुलाई के महीने में आगरा सूबे में सबसे ज्यादा बारिश वाला शहर बन गया। ताजमहल के शहर में जुलाई में सामान्य से तीन गुना बारिश रिकार्ड की गई। यह पहला साल है जब आगरा ने सर्दी, गर्मी और अब बारिश तीनों में ही रिकार्ड बनाया हो।
इस साल जुलाई के महीने ने बारिश के सभी रिकार्ड तोड़ दिए। जुलाई में सामान्य तौर पर 201 मिमी बारिश होती है, लेकिन इस साल यह 576.8 मिमी हुई। सामान्य से करीब तीन गुनी बारिश केवल आगरा में ही हुई है, अन्य सभी जगह सामान्य से दो गुने तक ही बारिश का आंकड़ा पहुंच सका। दरअसल, जुलाई में सौ मिमी से ज्यादा बारिश तीन दिन दर्ज की गई। 9 जुलाई से लेकर 31 जुलाई के बीच महज 5 दिन ही ऐसे रहे, जब बारिश नहीं हो सकी।
विज्ञापन
सूबे के 30 शहरों में पड़ा सूखा
जुलाई में झमाझम बारिश के बाद भी उत्तर प्रदेश के 30 शहर ऐसे हैं, जहां सामान्य से बेहद कम बारिश हुई। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हालांकि कम शहरों में सामान्य से कम बारिश हुई। इनमें नोएडा, गाजियाबाद, मैनपुरी, मुजफ्फर नगर, सहारनपुर है, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में सूखे से प्रभावित ज्यादा शहर शामिल हैं। इलाहाबाद, देवरिया, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, जौनपुर, कन्नौज, कानपुर, कौशांबी, सुल्तानपुर समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में बादलों की बेरूखी बनी रही।
यहां झमाझम बारिश
जिला बारिश बढ़ोतरी
आगरा 576.8 मिमी 285%
कासगंज 485 92%
बांदा 600 92%
एटा 421 84%
बरेली 635 82%
मिर्जापुर 612 81%
श्रावस्ती 738 64%
मथुरा 341 60%
मुरादाबाद 518 54%
हाथरस 346 47%
झमाझम जुलाई में भी सूखे रहे यह जिले
जिला बारिश कमी
नोएडा 59 71%
अंबेडकर नगर 100 73%
मैनपुरी 118 52%
गाजियाबाद 105 54%
फर्रुखाबाद 105 64%
कन्नौज 127 53%
रायबरेली 147 48%
कुशीनगर 173 66%
कानपुर देहात 133 51%
सीतापुर 224 मिमी 36%