फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   braj face loss in reorganigation of cabinet

मंत्रिमंडल का पुनर्गठन, घाटे में रहा ब्रज

Sun, 01 Nov 2015 01:47 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा Updated Sun, 01 Nov 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन
braj face loss in reorganigation of cabinet
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा किए गए मंत्रिमंडल के पुनर्गठन से ब्रज क्षेत्र को घाटा ही उठाना पड़ा है। पहले इसमें एक कैबिनेट मंत्री और दो राज्यमंत्री आगरा मंडल का प्रतिनिधित्व करते थे। भले एक का ओहदा बढ़ा पर पुनर्गठन में इस क्षेत्र से अब दो ही मंत्री रह गए। हालांकि यहां की जनता ने सपा को 14 विधायक दिए हैं।  
विज्ञापन

अरिदमन सिंह ने बाह विधानसभा सीट से 99376 वोट पाकर रिकार्ड जीत दर्ज की थी। अखिलेश कैबिनेट में पहले उन्हें परिवहन मंत्रालय से नवाजा गया। पर कुछ ही महीने बाद यह मंत्रालय छीनकर स्टांप एवं पंजीयन शुल्क दे दिया गया था। अरिदमन समर्थकों में इस बात पर नाराजगी है कि आगरा जिले में पहली बार समाजवादी पार्टी का खाता खोलने वाले अरिदमन सिंह को बर्खास्त कर एमएलसी रामसकल गुर्जर का रुतबा बढ़ाते हुए उन्हें स्वतंत्र प्रभार वाला राज्यमंत्री बना कर ‘थोप’ दिया गया। बता दें, रामसकल अखिलेश मंत्रिमंडल में प्रविधिक शिक्षा राज्यमंत्री थे।
विज्ञापन

हालांकि करीब-करीब उन्हीं के कद के भोगांव से विधायक आलोक शाक्य से मंत्री पद छीन लिया गया। हां, कासगंज के मानपाल का मंत्री पद जस का तस है। मथुरा जिले में समाजवादी पार्टी का कोई विधायक नहीं है लेकिन फीरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, कासगंज में पार्टी के कई निष्ठावान विधायक होने के बावजूद मंत्रिमंडल में आगरा मंडल की हिस्सेदारी कम कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

किस जिले में सपा के कितने विधायक
विधानसभा              विधायक
बाह (आगरा)          अरिदमन सिंह
मथुरा                 .........
फीरोजाबाद           हरिओम यादव, रामवीर सिंह, ओमप्रकाश वर्मा
एटा/कासगंज        आशीष यादव, रणजीत सुमन, मानपाल सिंह, नजीमा खां, अमित यादव, रामेश्वर सिंह
मैनपुरी           सोवरन सिंह, बृजेश कठेरिया, राजकुमार यादव, आलोक शाक्य              


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed