फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Brahmin community raised voice in PDA and intellectuals conference

Agra News: ब्राह्मण समाज ने पीडीए एवं प्रबुद्धजन सम्मेलन में उठाई आवाजं

Fri, 04 Sep 2026 01:44 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Brahmin community raised voice in PDA and intellectuals conference
बरहन। कस्बे में बुधवार को समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए एवं प्रबुद्धजन सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में क्षेत्र के सैकड़ों ब्राह्मण समाज के लोगों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सपा जिलाध्यक्ष ऊदल सिंह कुशवाहा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिवनाथ त्यागी ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम आयोजक श्री दान कुंवर इंटर कॉलेज आवल खेड़ा की प्रधानाचार्य डॉ. ममता शर्मा ने मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथियों का पटका पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने भाजपा सरकार की नीतियों पर निशाना साधते हुए ब्राह्मण समाज से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने भाजपा सरकार के कार्यकाल में ब्राह्मण समाज के साथ कथित अन्याय और उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए इसके खिलाफ आवाज बुलंद करने का आह्वान किया। सपा जिलाध्यक्ष ऊदल सिंह कुशवाहा ने कहा कि भाजपा सरकार में ब्राह्मण समाज समेत विभिन्न वर्गों के लोग परेशान हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सभी वर्गों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है। आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं और समर्थकों से जुटने का आह्वान किया।
विज्ञापन


डॉ. ममता शर्मा ने कहा कि समाज के सम्मान, अधिकार और क्षेत्र के विकास के लिए वह लगातार आवाज उठाती रहेंगी। उन्होंने सम्मेलन में पहुंचे लोगों का आभार जताया और एकजुट होकर समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने की अपील की। संचालन शशिकांत पांडेय ने किया। इस दौरान ब्रजेश उपाध्याय, कालीचरण पचौरी, अनिल वशिष्ठ, केएन लावानिया, महावीर प्रसाद, अरुण उपाध्याय,संजय गर्ग, उपेंद्र पचौरी, अशोक शर्मा, हरेंद्र त्यागी, सरोज देवी और सुनीता शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed