फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Brahmakumari Ashram in Agra organizes spiritual workshop at Ujala Cygnus Rainbow Hospital

उजाला सिग्नस रेनबो हॉस्पिटल: बीके रूपेश ने मानसिक स्वास्थ्य के लिए ध्यान और शांति को बताया जरूरी

Tue, 14 Mar 2023 09:36 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 14 Mar 2023 09:36 PM IST
सार

आगरा में ब्रह्माकुमारी आश्रम की ओर से उजाला सिग्नस रेनबो हॉस्पिटल में आध्यात्मिक कार्यशाला का आयोजन किया गया। 
 

विज्ञापन
Brahmakumari Ashram in Agra organizes spiritual workshop at Ujala Cygnus Rainbow Hospital
आध्यात्मिक कार्यशाला का आयोजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में ब्रह्माकुमारी आश्रम की ओर से उजाला सिग्नस रेनबो हॉस्पिटल में 'अनशॉकिंग द पॉवर ऑफ माइंड' विषय पर हुई आध्यात्मिक कार्यशाला में मानसिक स्वास्थ्य के लिए ध्यान और शांति को जरूरी बताया गया।   

विज्ञापन


माउंट आबू स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय के भाई बीके रूपेश ने कहा कि परिश्रम सभी करते, लेकिन सफल हर कोई नहीं। इसकी बड़ी वजह नकारात्मक और मन में घर कर रही जहरीली सोच है। लोगों की सोच सही होगी और पूरे मनोयोग से कार्य किया जाएगा तो निश्चित ही सफलता मिलेगी।

विज्ञापन

आत्मबल से शांति और सफलता मिलती है

उन्होंने कहा कि अधिकांश लोग भले ही किसी पेशे में हों, उनके मन में दूसरों के प्रति ईर्ष्या, द्वेष, घृणा के भाव रखते हैं। इससे शरीर में विषैले हार्मोंस स्रावित होते हैं, जो मानसिक-शारीरिक विकार की वजह बनते हैं। सकारात्मक सोच, परोपकार के भाव और आत्मबल से शांति और सफलता मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन कराता रहता ऐसे आयोजन

बीके सुशील भाई, बीके शैलेंद्र भाई और ब्रह्माकुमारी आश्रम शास्त्रीपुरम की प्रभारी बीके मधु बहन ने सुबह-शाम ईश्वर का नाम लेने की बात कही। हॉस्पिटल निदेशक डॉ. जयदीप मल्होत्रा और निदेशक डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा ने कहा कि तनाव, प्रतिस्पर्धा के दौर में सुविचारों से मानसिक शांति मिलती है। ऐसे आयोजन अस्पताल प्रशासन कराता रहता है।

इस मौके पर यह लोग मौजूद रहे

कार्यक्रम में वरिष्ठ न्यूरोसर्जन डॉ. आरसी मिश्रा, एसएन मेडिकल कॉलेज की पूर्व प्राचार्य डॉ. सरोज सिंह, डॉ. सुधा बंसल, डॉ. शशि गुप्ता, उजाला सिग्नस हेल्थकेयर के वेस्टर्न यूपी के रीजनल बिजनेस हेड दिव्य प्रशांत बजाज, डॉ. राजीव लोचन, डॉ. मनप्रीत शर्मा, डॉ. शैमी बंसल, डॉ. शैली गुप्ता, महाप्रबंधक राकेश आहूजा, डॉ. अनीता आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed