फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   boyfriend family beaten to girlfriend in firozabad

प्रेमी की मंगेतर, मां और भाई ने प्रेमिका को बेरहमी से पीटा, धमकी दी- उसे भूल जाए नहीं तो...

Mon, 17 Aug 2020 12:20 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 17 Aug 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
boyfriend family beaten to girlfriend in firozabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में एक युवती को उसके प्रेमी के भाई, मंगेतर और मां ने बेरहमी से पीट दिया। इतना ही नहीं युवती का मोबाइल भी छीन कर ले गए। आरोपी ने धमकी दी कि अगर दोबारा उसके भाई से मिलने की कोशिश की तो जान से मार देंगे। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन


मैनपुरी जिले के बरनाहल थाना क्षेत्र निवासी बीएससी की छात्रा और नारखी थाना क्षेत्र के गांव कोटला निवासी युवक के बीच प्रेम संबंध हैं। शुक्रवार को छात्रा कॉलेज में प्रवेश की जानकारी के लिए शिकोहाबाद आई थी। देर होने के कारण छात्रा शंभूनगर में रहने वाली अपनी सहेली के कमरे पर रुक गई। 
विज्ञापन



पीड़िता ने लगाया यह आरोप

आरोप है कि शनिवार की सुबह युवती के प्रेमी की मां, भाई और मंगेतर से कमरे पर पहुंच गए और छात्रा को डराने धमकाने लगे। आरोपियों ने उससे कहा कि अब वो अपने प्रेमी को भूल जाए। उसकी शादी तय हो चुकी है। इस पर छात्रा ने उनसे कहा कि विगत दो वर्ष से युवक शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बना रहा है। इतना ही नहीं दोनों ने मंदिर में शादी भी कर ली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यह बात सुनकर प्रेमी की मंगेतर, भाई और मां ने छात्रा पर बरस पड़े। उसे डंडों से पीटा। छात्रा जमीन पर गिर पड़ी, लेकिन आरोपियों ने फिर भी उसे नहीं छोड़ा। उसे पीटते रहे। मोहल्ले के लोगों ने छात्रा को बचाया। घटना की सूचना पर छात्रा के पिता आए। पीड़ित छात्रा पिता के साथ थाने पहुंची। 

उन्होंने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने छात्रा के प्रेमी की मंगेतर के मुंहबोले भाई को हिरासत में लिया। प्रेमी के भाई, मां और मंगेतर की तलाश में जुट गई। थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार तोमर ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed