फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   boyfriend came to meet his girlfriend at her house did such act secretly sweating

UP: प्रेमिका के घर दिन में मिलने आया प्रेमी, चुपके से कर गया ऐसी हरकत... होश आया तो छूट गए पसीने

Sun, 02 Jun 2024 08:09 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 02 Jun 2024 08:09 PM IST
सार

युवती ने जिस प्रेमी को मिलने के लिए घर बुलाया, वो ऐसी हरकत कर देगा अंदाजा भी नहीं था। सच पता चलने के बाद युवती के होश उड़ गए। प्रेमिका की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 


 

विज्ञापन
boyfriend came to meet his girlfriend at her house did such act secretly sweating
प्रेमी-प्रेमिका (सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र में एक युवक प्रेमिका से मिलने आया। आरोप है कि कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इससे वह बेहोश हो गई। वह अलमारी का लॉक तोड़कर घर में रखे गहने चोरी करके ले गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


 
Trending Videos

घर मिलने आया प्रेमी 
नुनिहाई क्षेत्र की निवासी युवती ने पुलिस को बताया कि उसकी दोस्ती बल्केश्वर जसवंत सिंह की छतरी निवासी शिवम अग्रवाल से थी। 3 मार्च को उसके परिवार के लोग एक रिश्तेदार के यहां शादी में गए थे। वह घर पर अकेली थी। इस दौरान शिवम घर पर मिलने आया। कोल्डड्रिंक और समोसे लेकर आया। घर के अंदर आते ही रुपयों की जरूरत के बारे में बताया। कहा कि रुपये या गहने कुछ भी दे दो। पीड़िता ने देने से मना कर दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

कर दी ऐसी हरकत 
युवती को अंदाजा भी नहीं था कि उसके मना करने पर शिवम ऐसी हरकत करेगा। पीड़िता ने बताया कि शिवम जो कोल्डड्रिंक लाया था, उसमें नशीला पदार्थ मिला हुआ था। शिवम ने उसे ये कोल्डड्रिंक पिला दी। कोल्डड्रिंक पीते ही वो बेहोश हो गई। जब होश आया तो घर का दृश्य देख उसके होश उड़ गए। अलमारी का ताला खुला हुआ था और उसमें रखा सोने का हार और 100 ग्राम सोने की करधनी गायब थी।


 
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी किया गिरफ्तार
पीड़िता ने बताया कि उसने तत्काल ही शिवम को फोन किया। शिवम ने सोने का हार वापस दे दिया, लेकिन 7 लाख रुपये की करधनी वापस देने से मना कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने थाना एत्माद्दौला में शिकायत की। एत्माद्दौला थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी शिवम अग्रवाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed