{"_id":"60d19fe28ebc3e29ea0e042c","slug":"boyfriend-and-girlfriend-jumps-in-hajara-canal-kasganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"कासगंज: शादी के लिए परिवार नहीं हुआ तैयार तो उठाया खौफनाक कदम, प्रेमी-प्रेमिका ने नहर में लगाई छलांग, युवती डूबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज: शादी के लिए परिवार नहीं हुआ तैयार तो उठाया खौफनाक कदम, प्रेमी-प्रेमिका ने नहर में लगाई छलांग, युवती डूबी
Tue, 22 Jun 2021 02:01 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 22 Jun 2021 02:01 PM IST
सार
युवक ने पुलिस को बताया कि पिछले दो वर्ष से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था, लेकिन प्रेमिका के परिजन शादी को तैयार नहीं थे।
विज्ञापन
कासगंज: नहर में प्रेमी-युगल द्वारा छलांग की जानकारी मिलने के बाद मौके पर मौजूद भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वैवाहिक संबंधों में न बंधने से नाराज शहर के प्रेमी युगल ने खौफनाक कदम उठाया। प्रेमिका के बाद प्रेमी ने हजारा नहर में छलांग लगा दी। दोनों को बचाने के लिए गोताखोर भी नहर में कूद पड़े। कड़ी मशक्कत के बाद युवक को सकुशल बचा लिया गया। जबकि युवती पानी में डूब गई। उसकी तलाश में पुलिस अभियान चला रही है। एसपी ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली है।
विज्ञापन
मामला शहर के बड्डूनगर का है। यामीन(19) पुत्र शगीर का मोहल्ले की ही एक किशोरी से लगभग दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेमीयुगल पिछले चार माह से शादी की जिद पर अड़ गए। पुलिस के मुताबिक प्रेमिका के परिजन यामीन से अपनी बेटी की शादी करने को तैयार नहीं थे। आए दिन दोनों ही परिवारों में कहासुनी होती थी, लेकिन प्रेमी युगल अपनी जिद पर अड़े रहे। मंगलवार सुबह लगभग साढ़े सात बजे प्रेमिका घर से दूध लेने के लिए निकली।
विज्ञापन
काफी देर तक जब घर नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई। इधर किसी तरह प्रेमी को जानकारी हुई तो वह भी गांव ततारपुर के समीप हजारा नहर पर पहुंच गया और नहर किनारे प्रेमिका का दुपट्टा देखा उसके बाद प्रेमी ने भी जान देने के लिए नहर में छलांग लगा दी। आस पास लोगों ने जब यह घटना देखी तो गोताखोर प्रेमी को बचाने के लिए नहर में उतरे। गोताखोरों ने अभियान चलाकर प्रेमी की जान बचा ली। जबकि प्रेमिका अभी भी लापता है। प्रेमिका की तलाश में पीएसी फ्लड यूनिट व निजी गोताखोर ऑपरेशन चला रहे हैं। पुलिस ने पूछताछ के लिए प्रेमी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक मनोज सोनकर ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का है। प्रेमिका ने नहर में पहले छलांग लगाई और बाद में प्रेमी कूद गया। प्रेमी को गोताखोरों की मदद से बचा लिया गया है, जबकि प्रेमिका की तलाश जारी है। कोई तहरीर मिलेगी तक अग्रिम कार्रवाई होगी- मनोज सोनकर, एसपी।
मैनपुरी: संपत्ति के लालच में ससुर की फावड़ा से गला काटकर हत्या, आरोपी दामाद फरार